---विज्ञापन---

‘यश’ से ‘साई पल्लवी’ तक, बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाने को तैयार हैं साउथ के ये स्टार्स

---विज्ञापन---

हिंदी सिनेमा के तमाम एक्टर और एक्ट्रेस साउथ फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं, साउथ इंडस्ट्री के भी तमाम कलाकार ऐसे हैं, जो कि हिंदी सिनेमा में नजर आ चुके हैं. हालांकि इस साल कई ऐसे साउथ एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो कि हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं और अपनी दमदार एक्टिंग दिखाने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

साई पल्लवी

एक्ट्रेस साई पल्लवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी हसीनाओं में से एक हैं. वह तेलुगु और तमिल सिनेमा में काफी एक्टिव हैं. हालांकि हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड मूवी एक दिन से डेब्यू कर लिया है. जिसमें वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ नजर आई हैं. इसके अलावा वह रणबीर कपूर के साथ नितेश तिवारी की रामायण में भी नजर आएंगी, जो कि दिवाली पर इस साल रिलीज होगी.

---Advertisement---

श्रीलीला

तेलुगु और कन्नड़ इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के बाद श्रीलीला अब बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आएंगे. श्रीलीला जल्द ही कार्तिक आर्यन के अपोजिट फिल्म मेरी जिंदगी है में नजर आएंगी. जिसका डायरेक्शन अनुराग बसु कर रहे हैं. फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

यश

कन्नड़ सिनेमा के सबसे बड़े एक्टर यश, जो कि केजीएफ के लिए जाने जाते हैं. वह जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में नजर आएंगे. वो इस फिल्म में रावण का रोल करते हुए दिखेंगे.

---Advertisement---

कल्याणी प्रियदर्शन

साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन, जो कि तमिल, तेलुगु और मलयालम इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं. वह रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह की जॉम्बी ड्रामा मूवी प्रलय में नजर आ सकती हैं.

प्रीति मुकुंदन

मलयालम एक्ट्रेस प्रीति मुकुंदन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2024 में की थी. वहीं, वह बादशाह के म्यूजिक एल्बम मोरनी में भी नजर आ चुकी हैं. जानकारी के मुताबिक वह जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ धर्मा प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म नागजिला में नजर आएंगी.

---Advertisement---
First published on: May 02, 2026 06:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.