---विज्ञापन---
विजय के मुख्यमंत्री बनते ही साफ हुआ ‘जना नायकन’ का रास्ता? रिलीज पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
Jana Nayagan Producer Break Silence on Film Release: थलपति विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. उनके शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवार और उनके सैकड़ों फैंस शामिल थे. थलपति विजय के शपथ लेने के बाद से ही उनकी फिल्म 'जना नायकन' की रिलीज पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है. इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
क्या 'जना नायकन' का रास्ता?
थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्म 'जना नायकन' के मेकर वेंकट नारायण भी पहुंचे थे. विजय के शपथ लेने के बाद वेंकट नारायण ने मीडिया से बात की. इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म 'जना नायकन' की रिलीज डेट के बारे में बताया.
'जना नायकन' पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
बात दें कि थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पिछले चार महीनों से ये मूवी अधर में लटकी हुई है और अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है.
सर्टिफिकेट का इंतजार
फिल्म 'जना नायकन' की रिलीज पर बात करते हुए वेंकट नारायण ने कहा, 'हम CBFC के सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं. सर्टिफिकेट मिलते ही हम फिल्म रिलीज कर देंगे. हम बहुत खुश हैं. विजय सर को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई देते हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
वेंकट नारायण ने आगे कहा, 'तमिलनाडु में एक नया चैप्टर शुरू हो गया है. मुझे पूरा विश्वास है कि सर अपने सभी वादे पूरे करेंगे. सर्टिफिकेट मिलते ही हम लोगों की तरफ से फिल्म 'जन नायकन' रिलीज हो जाएगी.'
4 महीनों से अटकी है फिल्म
मालूम हो कि यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC की तरफ से समय पर सर्टिफिकेट न मिलने के कारण इसकी रिलीज 4 महीनों से अटकी हुई है. इस मूवी में विजय के अलावा मामिता बैजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल लीड रोल में हैं.