---विज्ञापन---
भारत के माइकल जैक्शन ने प्रीमियर शो में देखी Michael, जानें कैसी लगी अल्लू अर्जुन को ये हॉलीवुड फिल्म
Allu Arjun Watch Hollywood Film Michale: साउथ सिनेमा के स्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अल्लू अर्जुन थिएटर में बैठकर हॉलीवुड फिल्म 'माइकल' देख रहे हैं. चलिए, आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
हॉलीवुड एक्टर जाफर जैक्सन की फिल्म 'माइकल' आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यह वर्ल्ड पॉपुलर हिप-पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक है. जाफर जैक्सन ने इसमें दिवंगत अंकल माइकल जैक्सन का किरदार निभाया है.
'माइकल' के सिनेमाघरों में आने से एक दिन पहले फिल्म को चुनिंदा थिएटर में 23 अप्रैल को प्रीमियर शो के तहत रिलीज किया गया था. हैदराबाद में हुई फिल्म की इस स्पेशल स्क्रीनिंग में अल्लू अर्जुन भी शामिल हुए.
इस बीच किसी फैंस ने अल्लू अर्जुन की फिल्म देखते हुए एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. अब हॉलीवुड बायोपिक 'माइकल' देखते हुए अल्लू अर्जुन की वीडियो और फोटो सोशल माीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
खबरों के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने ये हॉलीवुड फिल्म अपने खुद के सिनेमा चेन, अल्लू सिनेमाज में आयोजित प्रीमियर में देखी है. फोटो में वो ऑडिटोरियम की सबसे ऊपरी लाइन में अकेले बैठकर फिल्म एंजॉय कर रहे हैं. हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर उनका रिव्यू नहीं आया है.
वायरल वीडियो और फोटो में अल्लू अर्जुन फिल्म देखते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें कि अल्लू अर्जुन को उनके फैंस 'भारत का माइकल जैक्सन' कहते हैं.