---विज्ञापन---

‘बिना शादी के बच्चे पैदा…’ अक्षय कुमार की एक्ट्रेस ने बेबाक बयान से मचाई इंटरनेट पर खलबली, बोलीं- ‘इसमें कोई बुराई…’

Nithya Menen on Having Children Without Marriage: बॉलीवुड से लेकर सैंडलवुड, टॉलीवुड और कॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही एक्ट्रेस नित्या मेनन एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस नित्या मेनन ने लड़कियों की शादी और बच्चों को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' की एक्ट्रेस नित्या मेनन 38 साल की उम्र अभी भी कुवांरी हैं. एक्ट्रेस अपने निजी जीवन को हमेशा ने प्राइवेट रखा है. अपनी फिल्मों के अलावा नित्या मेनन अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं. एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे इंटरनेट पर तहलका मच गया है.

---Advertisement---

दरअसल, सोशल मीडिया पर नित्या मेनन का एक इंटरव्यू वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नित्या मेनन ने कहा कि शादी से पहले या बिना शादी के लड़कियों का प्रेग्नेंट होना ठीक है.

वायरल हो रहे एक इंटरव्यू वीडियो में नित्या से पूछा गया, 'क्या शादी से पहले या बिना शादी के प्रेग्नेंट होना ठीक है?' इस पर नित्या ने बिना किसी झिझक के ऐसा जवाब दिया, जिसने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया.

---Advertisement---

नित्या ने अपने जवाब में कहा, 'बिना शादी के बच्चा पैदा करने में कोई बुराई नहीं है. अगर आप बच्चा चाहती हैं लेकिन शादीशुदा जिंदगी नहीं चाहतीं, तो इसमें क्या गलत है? आजकल इसके लिए कई तकनीकी अवसर मौजूद हैं. कई लोग तो इसका फायदा भी उठा रहे हैं.'

बता दे कि नित्या मेनन ने पिछले साल आई तमिल फिल्म 'कादलिक्का नेरामिल्ले' में उन्होंने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था जो बिना शादी के आईवीएफ के जरिए प्रेग्नेंट होती है. इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने ये इंटरव्यू दिया था, जिसका बयान आज वायरल हो रहा है.

First published on: Apr 27, 2026 01:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.