Thursday, 23 April, 2026

---विज्ञापन---

इस खूबसूरत एक्ट्रेस की सिर्फ एक गलती बनी सजा, लालच में उठाया ऐसा कदम कि पहुंच गईं सीधे जेल

मनोरंजन जगत की एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने इंडस्ट्री में बेहद कम समय में अपनी खीस पहचान बना ली थी, लेकिन उनकी एक छोटी सी गलती ने उन्हें सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया, जिसके कारण उनके करियर का बढ़ता ग्राफ सीधे नीचे गिर गया, ये कोई और नहीं बल्कि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं.

कहते हैं न चमक-दमक के पीछे छिपी कहानी कभी-कभी आपको हैरान कर देती है, ये कहानी है एक्ट्रेस रान्या राव की, जिनका फिल्मी सफर जितना तेजी से शुरू हुआ, उतनी ही जल्दी विवादों में घिरकर पटरी से उतर गया. रान्या राव ने साल 2014 में 'माणिक्य' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी.

इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार सुदीप नजर आए थे. पहली ही फिल्म से उन्हें पहचान मिली और दर्शकों को उनसे काफी उम्मीदें थीं. इसके बाद उन्होंने 'वाघा' और 'पटाखी' जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया.

मार्च 2025 में रान्या राव उस वक्त सुर्खियों में आ गईं, जब उन्हें दुबई से भारत लौटते समय सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जांच एजेंसियों के मुताबिक, रान्या पर करीब 127 किलोग्राम सोना अवैध रूप से भारत लाने और उसे बाजार में खपाने का आरोप है, जिसकी कीमत लगभग 102.55 करोड़ रुपये बताई गई.

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. रिपोर्ट्स के अनुसार रान्या इस पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी मानी जा रही हैं. आरोप है, कि उन्होंने दलालों और जौहरियों के जरिए इस अवैध सोने को बाजार में बेचा और इससे मोटी कमाई की. इतना ही नहीं, उनके पति जतीन को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था.

इस पूरे मामले ने तब और तूल पकड़ा, जब ये सामने आया कि रान्या के सौतेले पिता कर्नाटक के डीजीपी हैं. हालांकि, उन्होंने इस घटना पर हैरानी जताते हुए, साफ किया कि रान्या और उनका परिवार लंबे समय से अलग रह रहे थे, और उन्हें इन सब की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी.

रान्या राव को पहले ही जमानत मिल गई थी, लेकिन COFEPOSA कानून के तहत उन्हें एक साल तक हिरासत में रहना पड़ा. अब ये अवधि पूरी होने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है.

हालांकि, जेल से बाहर आने के बाद भी रान्या की मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं. उनके खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है, और उन्हें अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी. ग्लैमर से शुरू हुआ ये सफर अब कानूनी लड़ाई में बदल चुका है, जिसने उनके करियर पर गहरा असर डाला है.

First published on: Apr 23, 2026 12:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.