Thursday, 23 April, 2026

---विज्ञापन---

‘सुशांत सिंह राजपूत और जिया खान की मौत के पीछे…’ सोनू सूद की हीरोइन ने किया बड़ा दावा, बोलीं- ‘ये बॉलीवुड माफिया…’

Actress Big Claim on Sushant Singh Rajput and Jiah Khan Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं. एक्ट्रेस ने एक बार फिर बॉलीवुड की काली सच्चाई सबके सामने रखी. इसके साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और जिया खान की मौत को लेकर भी एक बड़ा दावा किया है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में इमरान हाशमी और सोसू सूद के साथ काम करने वाली तनुश्री दत्ता ने हाल ही में मेरी सहेली को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की काली सच्चाई को और बेहतर ढंग से उजागर किया, जहां उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और जिया खान की मौत पर बात करते हुए दावा किया कि दोनों स्टार्स परेशान थे.

तनुश्री ने कहा, 'बॉलीवुड माफिया भी है. इसीलिए आज जिया खान और सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं हैं. अगर माफिया नहीं होता, तो ये टेलेंडेट और उभरते हुए स्टार्स आज भी हमारे बीच होते.'

तनुश्री ने आगे कहा, 'ये एक अनकही बात है कि वे परेशान थे. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने आत्महत्या की है. लेकिन अगर हम मान भी लें कि उन्होंने आत्महत्या की है, तो कोई व्यक्ति उस स्थिति तक क्यों पहुंचता है?'

तनुश्री ने आत्महत्या के ख्याल पर सवाल उठाते हुए कहा, 'कोई भी सामान्य व्यक्ति सुबह उठकर आत्महत्या करने का फैसला नहीं करता, खासकर वह व्यक्ति जिसने सफलता देखी हो और आत्मविश्वास कमाया हो. किसी व्यक्ति का ऐसी स्थिति में पहुंचना जहां उसका आत्मविश्वास भी हार जाए, जरूर कुछ गंभीर घटना घटी होगी.'

तनुश्री ने आगे कहा कि आत्महत्या तब होती है जब व्यक्ति को लगता है कि आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं बचा है. लेकिन सवाल यह है कि उन्हें उस स्थिति तक किसने पहुंचाया?

तनुश्री ने कहा, 'यह कोई स्टेबल नौकरी नहीं है जिसमें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक काम करना होता है. एक्टर्स जानते हैं कि कभी-कभी चीजें सफल होती हैं, कभी-कभी नहीं होती है. करियर में मिली असफलताएं किसी व्यक्ति के लिए आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए वाहिफ वजह नहीं हैं. अगर ऐसा होता है, तो उस व्यक्ति को उस दिशा में धकेलने के लिए सिस्टेमेकली काम किया गया है.'

First published on: Apr 23, 2026 12:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.