---विज्ञापन---
सलामन खान की इस हीरोइन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाईं दुनियाभर की हसीनाएं, 26 सालों से बरकरार है नंबर 1 की जगह

Salman Khan's Heroine Unbroken Record: बॉलीवुडी पर सालों से राज कर रही एक्ट्रेस लारा दत्ता का आज जन्मदिन है. साल 1994 में सुष्मिता सेन के बाद भारत को दूसरा मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली लारा दत्ता आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लारा दत्ता ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवाया है? उनका ये रिकॉर्ड दुनियाभर की हसीनाएं मिलकर नहीं तोड़ पाई हैं.

साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाली लारा दत्ता ने इस दौरान एक शानदार रिकॉर्ड बनाया, जिसे पिछले 26 सालों में कोई भी नहीं तोड़ पाया है.

दरअसल, मिस यूनिवर्स के फाइनल राउंड में लारा दत्ता ने एक इतिहास रचा था. लारा ने मिस यूनिवर्स के फाइनल राउंड में 9.954 का स्कोर हासिल किया था. यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

मिस यूनिवर्स के फाइनल राउंड में लारा दत्ता द्वारा बनाया गया ये रिकॉर्ड आज तक ब्यूटी क्वीन नहीं तोड़ पाई है. फाइनल राउंड के अलावा, लारा दत्ता ने स्विमसूट राउंड में भी सबसे हाईएस्ट स्कोर 9.99 हासिल किया था. उनका ये रिकॉर्ड भी अभी तक नहीं तोड़ पाया है.

लारा दत्ता ने जब साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता, तब वो सिर्फ 22 साल की थीं. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में जन्मी लारा दत्ता ने 23 साल की उम्र में फिल्मी करियार शुरू कर दिया था.

लारा दत्ता ने साल 2003 में आई फिल्म 'अंदाज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें लारा, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे. फिल्म में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. लारा ने फिल्म 'पार्टनर' में सलमान खान के साथ काम किया है.