---विज्ञापन---
किसी ने साथ नहीं दिया! प्रेग्नेंसी में अकेली पड़ गई थीं रुबीना दिलैक, जमाने के सामने एक्ट्रेस का छलका दर्द
टीवी की मशहूर अदाकारा रुबीना दिलैक एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं. हाल ही दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुद की प्रेग्नेंसी को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है.
टीवी शो छोटी बहू से घर-घर अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को आखिर कौन नहीं जानता है. टीवी शो के अलावा रुबिका रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं. एक्ट्रेस बिग बॉस 14 की विनर भी रह चुकी हैं. साल 2023 में रुबिका ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था.
हाल ही में एक पॉडकास्ट में बात करते हुए रुबीना ने दोस्ती और रिश्तेदारी को लेकर खुलकर बात की. जन्नत जुबैर संग इस पॉडकास्ट में रुबीना ने खुद की पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए. इसी दौरान एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को भी याद किया.
पॉडकास्ट के दौरान रुबीना ने कहा, 'जब मैं प्रेग्नेंट थी तो तुम मुझसे मिलने आई थी. जब मेरी बेटियां हुईं, तब भी तुम मुझसे मिलने आई. जन्नत, मैं सच कहूं तो वो प्रेग्नेंसी मेरे लिए एक जिंदगी बदलने वाला अनुभव था. मैंने उन सारे लोगों से दूरी बना ली, जो खुद को मेरा दोस्त कहते थे. वो पार्टियों में, अच्छे दिनों में और शायद दुख भरे दिनों में भी मेरे साथ होते थे, लेकिन बुरे दिनों में नहीं. जब मैं प्रेग्नेंट थी, तब वे मेरे साथ नहीं थे. मैंने बिना कोई सफाई दिए उन्हें अपनी जिंदगी से निकाल दिया, क्योंकि मुझे लगता है कि दोस्ती ऐसी ही होनी चाहिए.'
रुबीना ने जन्नत की खूब तारीफ की. जन्नत को रुबीना ने अपना सच्चा दोस्त बताया और कहा, ‘'तुमने दोस्ती की जो परिभाषा मेरे सामने रखी है, वो मेरे लिए एक बहुत बड़ी सीख है और मैं इसे हल्के में नहीं लेती.
बता दें टीवी एक्ट्रेस 'रुबीना दिलैक ने 2018 में अभिनव शुक्ला के संग शादी की थी. इसके बाद 2023 में एक्ट्रेस ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था. रुबीना के मुताबिक प्रेग्नेंसी के वक्त एक्ट्रेस को दोस्तों और करीबियों का साथ नहीं मिला.