---विज्ञापन---
Rashmika Vijay Wedding: तो आज रात ये खास काम करेंगे होने वाले दूल्हा-दुल्हन, इतने मेहमानों को दिया न्योता

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी का काउंटडाउन आखिरकार शुरू हो गया है. फैंस जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो अब बेहद करीब है. उदयपुर में होने वाली इस रॉयल लेकिन प्राइवेट वेडिंग का जश्न आज 24 फरवरी से शुरू हो गया है.

शादी से पहले होने वाले फंक्शन्स की शुरुआत आज मेहंदी सेरेमनी से होगी. इसके बाद 25 फरवरी को हल्दी और संगीत का आयोजन है. ये सभी इवेंट्स पूरी तरह निजी रखे गए हैं, जिनमें केवल परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं.

खास बात ये है, कि आज रात कपल अपने मेहमानों के लिए एक ग्रैंड डिनर पार्टी होस्ट करने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिनर के लिए जाने-माने शेफ्स को बुलाया गया है, जो रश्मिका और विजय की पसंद के खास डिशेज को तैयार करेंगे.

शादी के लिए कपल ने उदयपुर के अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित लग्जरी प्रॉपर्टी 'द मेमेंटोज' को चुना है. प्राइवेसी को लेकर दोनों इतने सख्त हैं, कि वेन्यू पर थ्री लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था की है, लोकल पुलिस के साथ हैदराबाद से आई सिक्योरिटी टीम और एक इंटरनेशनल एजेंसी को भी तैनात किया गया है, ताकि शादी की हर रस्म बिना किसी बाहरी दखल के पूरी हो सके.

रिपोर्ट्स के अनुसार, गेस्ट लिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े दिग्गजों के बजाय तेलंगाना के कुछ प्रमुख पॉलिटिशियन और वो फिल्म डायरेक्टर शामिल हैं, जिनके साथ शादी के जोड़े में बंधने वाले कपल के करीबी रिश्ते हैं. पूरी शादी में तरकीबन 100 मेहमानों को इंविटेशन दिया गया है.

रश्मिका और विजय ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर कर शादी की पुष्टि की थी. उन्होंने अपनी इस नई शुरुआत को प्यार से 'विरोश की शादी' नाम दिया है. कपल ने बताया कि फैंस ने ही उन्हें ये नाम दिया, जब उन्होंने खुद इसके बारे में सोचा भी नहीं था.

बता दें, दोनों की पहली मुलाकात 2018 में फिल्म Geetha Govindam के सेट पर हुई थी. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और Dear Comrade तक पहुंचते-पहुंचते ये रिश्ता शादी के मुकाम पर आ गया. 26 फरवरी को ये कपल सात फेरे ले लेगा. जबकि शादी के बाद हैदराबाद और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी रखे जाएंगे.