---विज्ञापन---
Netflix नहीं, इस OTT प्लेटफॉर्म पर आ रही ‘धुरंधर 2’, जानें कब और कहां देख पाएंगे आप?

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. थिएटर में शानदार कमाई करने के बाद अब फैंस इसकी डिजिटल रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खास बात ये है, कि इस बार फिल्म Netflix पर नहीं, बल्कि दूसरे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी.

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अर्जुन (Sara Arjun) स्टारर इस फिल्म को आदित्य धर (Aditya Dhar) ने डायरेक्ट किया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए, 1750 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, और रिलीज के एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में टिके रहना इसकी बड़ी सफलता मानी जा रही है.

अब बात करें ओटीटी रिलीज की, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर: द रिवेंज' के डिजिटल राइट्स JioHotstar ने खरीद लिए हैं. बताया जा रहा है, कि ये डील करीब 150 करोड़ रुपये में हुई है, जो हिंदी फिल्मों की सबसे बड़ी डिजिटल डील्स में से एक मानी जा रही है.

फैंस के लिए अच्छी खबर ये है, कि फिल्म मई 2026 के आखिर या जून की शुरुआत में ओटीटी पर रिलीज हो सकती है. हालांकि, इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. आमतौर पर फिल्में थिएटर रिलीज के 4 हफ्ते बाद ओटीटी पर आ जाती हैं, लेकिन 'धुरंधर 2' की जबरदस्त कमाई को देखते हुए, मेकर्स ने इसे थोड़ा देर से रिलीज करने का फैसला लिया है.

दरअसल, फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, और अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही है. यही वजह है, कि मेकर्स पहले थिएटर से ज्यादा से ज्यादा कमाई करना चाहते हैं, फिर इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा.

एक और बड़ी उपलब्धि ये है, कि 'धुरंधर: द रिवेंज' हाल ही में भारत में 1000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. इस रिकॉर्डतोड़ सफलता ने फिल्म को और खास बना दिया है.

फिल्म की सक्सेस से पूरी टीम बेहद खुश है. डायरेक्टर आदित्य धर लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े लोगों, जैसे म्यूजिक, कॉस्ट्यूम और बाकी टीम की तारीफ कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा, कि थिएटर में तहलका मचाने के बाद 'धुरंधर 2' ओटीटी पर भी वैसा ही जादू चला पाती है, या नहीं. फिलहाल, फैंस इसकी रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं.