---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 की आधी म्यूट गालियों पर भड़के दीपक तिजोरी, CBFC पर उठाए सवाल, बोले- सेंसरशिप के पीछे आखिर…

Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है, फिल्म ने न जाने कितने रिक़र्ड्स को धराशाई कर दिया है, और ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बना रही है, जिसे आने वाली फिल्मों को तोड़ना मुश्किल हो जाएगा, ऐसे में फिल्म की सक्सेस के बीच एक विवाद भी जुड़ गया है, जहां फिल्म में आधी म्यूट की गई गालियों को लेकर सेंसर बोर्ड पर सवाल उठाए हैं.आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही 'धुरंधर 2' इन दिनों सिर्फ अपनी कमाई नहीं, बल्कि सेंसरशिप को लेकर उठे विवाद की वजह से भी चर्चा में है. महज 7 दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली इस फिल्म पर अब एक नई बहस छिड़ गई है, और इसकी वजह बने हैं, एक्टर-डायरेक्टर दीपक तिजोरी.

दरअसल, दीपक तिजोरी ने फिल्म में इस्तेमाल हुई गालियों को आधे-अधूरे तरीके से म्यूट किए जाने पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है, कि जब फिल्म को पहले ही 'A' यानी सिर्फ वयस्क दर्शकों के लिए सर्टिफिकेट दिया गया है, तो फिर डायलॉग्स को इस तरह काटने का क्या मतलब रह जाता है? तिजोरी के मुताबिक, इससे दर्शकों के देखने का एक्सपीरियंस खराब होता है, और कहानी का असर भी कम हो जाता है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए, Central Board of Film Certification (CBFC) के फैसलों पर सवाल उठाए. उनका कहना है, कि थिएटर में गालियों को म्यूट किया जाता है, लेकिन वही फिल्म जब OTT प्लेटफॉर्म पर आती है, तो बिना किसी कट के दिखाई जाती है. ऐसे में ये सेंसरशिप भ्रम पैदा करने वाली लगती है.

तिजोरी का साफ कहना है, कि जब कोई दर्शक 18+ है, और टिकट खरीदकर फिल्म देखने जा रहा है, तो उसे ओरिजिनल कंटेंट देखने का पूरा अधिकार होना चाहिए. उन्होंने इस पूरे सिस्टम पर सवाल उठाते हुए पूछा, कि आखिर थिएटर और OTT के नियमों में इतना फर्क क्यों है?

वहीं, सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म को पास करने से पहले करीब 21 बदलाव सुझाए गए थे. इनमें कुछ हिंसक दृश्यों को छोटा करना, डायलॉग्स और सबटाइटल्स में बदलाव करना शामिल था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ शब्दों और संदर्भों को भी बदला गया, ताकि फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिल सके.

बता दें, कि 'धुरंधर 2' साल 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है. फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. एक्शन और स्टार पावर के दम पर फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है.

बहरहाल, अब देखना बात तो ये होगी, कि इस सेंसरशिप विवाद का फिल्म की आगे की कमाई और OTT रिलीज पर क्या असर पड़ता है?

First published on: Mar 27, 2026 09:20 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.