Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रामायण’ के लिए रणबीर कपूर को मिले 150 करोड़, राम बनने के लिए अरुण गोविल ने ली थी इतनी फीस, जान होंगे हैरान

---विज्ञापन---

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का टीजर आउट हो चुका है. इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है. वहीं इस बीच भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए अरुण गोविल को कितनी फीस मिली थी.

1987 में प्रसारित हुई रामायण और अब साल 2026 में आ रही रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ के बजट में जमीन-आसमान का अंतर है. रणबीर कपूर की रामायण का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है. ऐसे में आइए दोनों के बजट और फीस के बारे में जानते हैं.

---Advertisement---

सबसे पहले बात करें अरुण गोविल स्टारर टीवी सीरियल रामायण की तो वो आज भी दर्शकों के दिल में बसा हुआ है. इस शो ने अरुण गोविल को 90 के दशक का सबसे पॉपुलर और महंगा एक्टर बनाया. दूरदर्शन की रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक 1987 में प्रसारित हुई रामायण में राम की भूमिका निभाने के लिए अरुण गोविल को पूरी सीरीज के लिए 40 लाख रुपये मिले थे. वहीं सीता के किरदार के लिए दीपिका चिखलिया को 20 लाख, लक्ष्मण के रोल के लिए सुनील लहरी और हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर दारा सिंह जैसे कलाकारों को 30-35 लाख के आसपास फीस दी गई थी.

---Advertisement---

बात करें दूरदर्शन की रामायण में बजट की तो बिना किसी वीएफएक्स के इस्तेमाल को इसे तैयार किया गया था, जिसके चलते रामानंद सागर ने महज 7 करोड़ रुपये के कुल बजट में 81 एपिसोड तैयार किए थे. वहीं हर एपिसोड पर सिर्फ 9 लाख रुपये खर्च हुए. ये शो इतना पॉपुलर हुआ कि राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और अन्य कलाकारों को लोग भगवान मानकर पूजते थे.

अब बात करें नितेश तिवारी निर्देशित रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तो ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दीवाली 2026 और 2027 में रिलीज होगा. इसका बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है. इसमें भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर को 150 करोड़ फीस दी गई है, जिसमें 75 करोड़ पहले और 75 करोड़ दूसरे पार्ट के लिए. वहीं सुपरस्टार यश ने रावण के रोल के लिए 100 करोड़ की रकम वसूली है. जबकि हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल ने 40 करोड़, सीता के रोल के लिए साई पल्लवी ने 12 करोड़ रुपये लिए हैं.

---Advertisement---
First published on: Apr 05, 2026 11:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola