---विज्ञापन---

सुपरस्टार एक्टर का शादीशुदा होते हुए भी चला था अफेयर, प्यार में पागल इस हसीना ने बदल लिया था धर्म, फिर ऐसे हुए रिश्ते का अंत

एंटरटेनमेंट की दुनिया में सितारों की जिंदगी जितनी चकाचौंध से भरी होती है, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही दर्द और तकलीफ में भी होती है, ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि एक ऐसा सुपरस्टार जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला और एक ऐसी खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस जिसकी प्रोफेशनल लाइफ आसमान की बुलंदियों को छूती रही, लेकिन जिसके प्यार में दीवानी होकर उसने अपना धर्म तक बदल लिया किस्मत में उसी का साथ नहीं मिला, आइए जानते हैं हम किस एक्टर और एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं?

हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि कोरियोग्राफर-एक्टर प्रभु देवा 3 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने डांस और फिल्मों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले प्रभुदेवा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार रही, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही है.

प्रभुदेवा ने साल 1995 में रामलता से शादी की थी. इस शादी से उनके तीन बेटे हुए, लेकिन 2008 में कैंसर की वजह से एक बेटे का निधन हो गया. इस दुखद घटना ने उनके परिवार को गहरा झटका दिया, और रिश्ते में दरारें आने लगीं. इसी दौरान उनकी जिंदगी में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा की एंट्री हुई, जिसने उनकी निजी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया.

दरअसल, प्रभुदेवा और नयनतारा की मुलाकात तमिल फिल्म 'विल्लू' के सेट पर हुई थी. साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, और यह रिश्ता प्यार में बदल गया. प्रभुदेवा ने खुद एक इंटरव्यू में इस रिश्ते को एक्सेप्ट भी किया था. कहा जाता है, कि प्रभुदेवा से शादी करने के लिए नयनतारा ने अपना धर्म तक बदल लिया था, जिससे ये रिश्ता और भी चर्चा में आ गया.

हालांकि, इस लव स्टोरी का अंत सुखद नहीं रहा. प्रभुदेवा और उनकी पत्नी रामलता के बीच बढ़ते विवाद के बाद 2011 में दोनों का तलाक हो गया, लेकिन इसके बावजूद नयनतारा और प्रभुदेवा का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया, और साल 2012 में दोनों अलग हो गए. इस ब्रेकअप ने फैंस को भी चौंका दिया था.

नयनतारा से अलग होने के बाद प्रभुदेवा ने अपनी जिंदगी को नया मोड़ दिया. उन्होंने साल 2020 में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. हिमानी सिंह से शादी की. इस शादी के बाद वो एक बार फिर पिता बने. खास बात ये है, कि प्रभुदेवा 50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने, जो उनके लिए एक नई शुरुआत की तरह था.

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रभुदेवा आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें 'कथनार: द वाइल्ड सोरसर', 'मुसासी', 'सिंगानल्लूर सिग्नल' और 'वोल्फ' जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा वो 'महारानी: क्वीन ऑफ क्वीन्स' में भी नजर आएंगे, जिसमें kepan और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

बहरहाल, प्रभुदेवा की जिंदगी में जहां एक ओर शानदार करियर है, वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ की कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है, 16 साल की शादी का टूटना, फिर जिस एक्ट्रेस ने अपने प्यार के लिए खुद का धर्म तक बदल लिया, उसी का साथ भी नहीं मिला, फिर 50 की उम्र में तीसरी बार पिता बनना, जो हर किसी को चौंका गया.

First published on: Apr 03, 2026 10:44 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.