---विज्ञापन---

टीवी से छूमंतर हुई ये हसीना, परिवार के खिलाफ जाकर बनी थी हीरोइन, आज कर रही किसानी

Populer TV Actress: भारतीय मनोरंजन जगत में एंट्री करना एक बार को भले ही आसान हो, लेकिन यहां टिके रहना अपने आप एक बड़ा टास्क है, फिर चाहें एक्टर फिल्म जगत का हो या टीवी इंडस्ट्री से हो. आज ऐसी ही टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने कई हिट सीरियल दिए और अचानक टीवी से गायब हो गईं और अब गांव में किसानी का काम करती हैं.

हम टीवी की जिस हसीना की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि एक्ट्रेस रतन राजपूत हैं, जिन्होंने अपने हीरोइन बनने के सपनों को पूरा करने के लिए अपने ही परिवार से बगावत कर ली थी.

रतन राजपूत का 20 अप्रैल 1987 को बिहार में हुआ था. रतन राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में आए टीवी सीरियल 'रावण' से की थी. इस वक्त रतन सिर्फ 19 साल की थी.

इसके बाद साल 2008 में आए सीरियल 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी' में आई थी, लेकिन रतन राजपूत को लोगों के बीच पहचान साल 2009 में आए जीटीवी के सीरियल 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' से मिली. इस शो ने उन्हें घर-घर में ‘लाली’ के नाम से फेमस कर दिया.

इसके बाद साल 2011 में उन्होंने अपना टीवी पर ‘रतन का रिश्ता’ नाम से खुद का ‘स्वयंवर’ रचाया और पूरे देश को चौंका दिया. इस शो में उन्होंने अभिनव शर्मा को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना और सगाई की. लेकिन वो शादी तक नहीं पहुंच पाए. इसके बाद वो 'बिग बॉस 7', 'महाभारत' और 'संतोषी मां' जैसे शो में नजर आईं.

कोविड महामारी के दौरान साल 2020 में उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया. इस बीच वो टीवी जगत को छोड़कर बिहार अपने गांव चली गईं, जहां वो अभी खेती-किसानी करती हैं.

First published on: Apr 20, 2026 03:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.