Thursday, 23 April, 2026

---विज्ञापन---

OTT की 5 सबसे धांसू क्राइम-थ्रिलर, खतरनाक कहानी देख हिल जाएगा माथा

अगर आप भी क्राइम-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो ये 5 फिल्में आपको बेहद पसंद आने वाली हैं. इन पांचों फिल्मों में आपको जबरदस्त क्राइम, थ्रिल और सस्पेंस देखने को मिलेगा. इन पांचों फिल्मों को आप ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं. क्राइम और थ्रिल से भरपूर ये फिल्में आपको शुरू से लेकर अंत तक देख सकते हैं.

Rahasya- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 2015 में आई फिल्म रहस्य का है. ये एक जबरदस्त मर्डर-मिस्ट्री फिल्म है, जिसमें डॉ॰ सचिन महाजन नाम के व्यक्ति की बेटी की हत्या हो जाती है. ऐसे में ये आरोप लगता है कि सचिन महाजन ने ही अपनी बेटी की हत्या की है और सारे सबूत उसके खिलाफ होते हैं. फिल्म की पूरी कहानी इसी मर्डर के असली कातिल को ढूंढती है. फिल्म में के के मेनन, टिस्का चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी, मीता वशिष्ठ और अश्विनी कालसेकर लीड रोल में है. इसे आप Zee5 और YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

CTRL- अनन्या पांडे स्टारर फिल्म एक जबरदस्त थ्रिलर ड्रामा है. इसकी कहानी नेला नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बेहतरीन इंफ्लुएंसर है. अपने बॉयफ्रेंड से धोखा खाने के बाद नेला उसे अपनी जिंदगी से हटाने के लिए एक एआई ऐप की मदद लेती है, पर नेला का ये दांव उल्टा पड़ जाता है. वो ऐप जो के बजाय नेला की जिंदगी पर काबू पा लेता है. इसकी पूरी कहानी आप Netflix पर देख सकते हैं.

Rekhachithram- साल 2025 में आई फिल्म रेखाचित्रम मलयालम भाषा की बड़ी शानदार मिस्ट्री क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन जोफिन टी. चाको ने किया है. इसमें आसिफ अली और अनास्वरा राजन लीड में हैं, साथ ही मनोज के. जयन, सिद्दीकी, जगदीश, साईकुमार, हरिश्री अशोकन और इंद्रन्स भी हैं. इस फिल्म की कहानी में एक पुलिस ऑफिसर एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की जिम्मेदारी लेता है, जिसने वर्षों पहले किए गए एक अपराध का खुलासा किया था. इसके आगे की कहानी बड़ी दिलचस्प है, जिसे आप SonyLiv पर देख सकते हैं.

Section 375- सेक्शन 375 एक लीगल-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी में एक प्रसिद्ध फिल्म प्रोड्यूसर, रोहन खुराना पर एक जूनियर कॉस्ट्यूम डिजाइनर अंजलि दांगले बलात्कार का आरोप लगाती है और सत्र अदालत उसे दस साल की जेल की सजा सुनाती है. ये फिल्म भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 375 के दुरुपयोग पर केंद्रित है, जिसे भारत में बलात्कार विरोधी कानून के रूप में भी जाना जाता है. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.

Raat Akeli Hai- साल 2020 में आई फिल्म रात अकेली है एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसे हनी त्रेहान ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक रहस्यमई मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं. मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का क्लाइमेक्स आपका दिमाग घुमा देगा.

First published on: Apr 23, 2026 05:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.