Thursday, 16 April, 2026

---विज्ञापन---

O Romeo में Shahid Kapoor के साथ सरप्राइज पैकेज, इस एक्ट्रेस के कैमियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कन, लगेगा जोरदार झटका

O Romeo: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओ रोमियो' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज के साथ ही फिल्म सोशल मीडिया चर्चा में है. फिल्म में रोमांस, थ्रिल और बोल्डनेस के तड़के से सजी इस कहानी में जहां शाहिद कपूर और तृप्ति की केमिस्ट्री सुर्खियां बटोर रही है, वहीं फिल्म के कैमियो रोल्स ने भी दर्शकों को चौंका दिया है.

फिल्म में तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी खास कैमियो में नजर आते हैं. खासतौर पर तमन्ना भाटिया के किरदार को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट थी, जिस पर से अब पर्दा उठ चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना फिल्म में विलेन की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं, जो मेंटली अनबैलेंसड हैं, यानी 'पागल' के किरदार में दिखाई दे रही हैं.

उनका ये सनकी और डार्क अवतार फिल्म की कहानी में एक अहम मोड़ लाता है. तमन्ना का ये कैमियो भले ही स्क्रीन टाइम के लिहाज से छोटा हो, लेकिन इंपेक्ट के मामले में बेहद दमदार बताया जा रहा है. उनका किरदार कहानी में सस्पेंस और थ्रिल को कई गुना बढ़ा देता है.

शुरुआती रिव्यूज में कहा जा रहा है, कि तमन्ना ने अपने हाव भाव और एक्सप्रेशंस से दर्शकों को हैरान कर दिया है. वहीं, विक्रांत मैसी का कैमियो भी कहानी को मजबूती देता है. हालांकि, उनका रोल ज्यादा खुलकर सामने नहीं आया है.

लेकिन उनकी मौजूदगी फिल्म के इमोशनल एंगल को और गहराई देती है. दूसरी ओर शाहिद कपूर एक बार फिर अपने इंटेंस और बोल्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि तृप्ति डिमरी ने अपने किरदार में ग्लैमर और परफॉर्मेंस का बेहतरीन बैलेंस बनाया है.

'ओ रोमियो' को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ था, और अब रिलीज के बाद फिल्म का कैमियो फैक्टर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में अहम भूमिका निभा रहा है. बहरहाल, तमन्ना भाटिया का नेगेटिव किरदार और सरप्राइज कैमियो 'ओ रोमियो' के लिए पॉजीटिव साबित हो रहा है.

First published on: Feb 13, 2026 06:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.