---विज्ञापन---
ना रणवीर सिंह, ना आदित्य धर, कपूर खानदान का वारिस बना दुनिया का सबसे बड़ा इंफ्यूएंसर, जानिए कैसे

This Bollywood Actor Enter TIME 100 List 2026: टाइम मैगजिन ने दुनिया के 100 सबसे इंफ्यूएंशल लोगों की अपनी एनुअल लिस्ट जारी कर दी है. टाइम 100 के नाम से जानी जाने वाली फेमस मैगजिन की ये लिस्ट दुनियाभर के लोगों की ग्लोबल पॉपुलैरिटी और उनके इंफ्यूएंशल का मापदंड बनाती है. इस बार टाइम 100 की लिस्ट में सिर्फ दो भारतीयों का नाम है.

टाइम मैगजिन ने बुधवार को 2026 के 100 इंफ्यूएंशल लोगों की लिस्ट जारी की. जिनमें बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर का नाम भी शामिल हैं, जो लिस्ट में शामिल भारतीय सिनेमा जगत का इकलौता नाम हैं.

रणबीर कपूर टाइम मैगजीन की 100 लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र इंडियन एक्टर हैं. टाइम मैगजीन में उनका प्रोफाइल बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने लिखा है.

रणबीर कपूर की प्रोफाइल में आयुष्मान ने लिखा, 'कुछ एक्टर विरासत को पाने के लिए संघर्ष करते हैं और कुछ अपनी कला के दम पर विरासत बनजाते हैं. रणबीर कपूर इसी कैटेगिरी में आते हैं.'

इस प्रोफाइल में आयुष्मान ने जोर देते हुए लिखा, रणबीर बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस और वीकेंड कलेक्शन की चर्चाओं से कई गुना आगे निकल चुके हैं. अब लोगों के बीच अपने काम को लेकर पॉपुलर हैं.

आयुष्मान ने आगे लिखा, 'भारतीय सिनेमा जैसी इंडस्ट्री में हम अक्सर ग्रेटनेस को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फैंस की दीवानगी और ओपनिंग वीकेंड जैसे बड़े पैमाने पर मापते हैं. लेकिन कभी-कभी कोई एक्टर कुछ ऐसा कर दिखाता है जो शांत होते हुए भी बहुत ज्यादा स्टेबल होता है.

टाइम 100 की लिस्ट में शामिल दूसरा भारतीय व्यक्ति सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना हैं. विकास खन्ना ने फैशन, विजन स्किल, लिटरेचर और कुकिंग स्किल के सेक्टर में अपनी जगह बनाई है.