---विज्ञापन---
Netflix की 5 सबसे धांसू सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में और सीरीज, कहानी ऐसी कि नजरें नहीं हटा पाएंगे

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. लेकिन कई बार दर्शकों ये नहीं पता होता कि आखिर यहां देखें क्या? ऐसे में आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 शानदार फिल्में और वेब सीरीज लेकर आए हैं. इन सीरीज-फिल्मों की कहानी आपको स्क्रीन पर जोड़े रखती है. इन्हें देखकर आप भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Mandala Murders- लिस्ट में पहले नंबर नेटफ्लिक्स की शानदार क्राइम-थ्रिलर सीरीज मंडला मर्डर्स है. इस सीरीज में वाणी कपूर, सुरवीन चावला, श्रेया पिलगांवरकर लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक शहर में हो रहीं रहस्यमई हत्याओं पर आधारित है. थ्रिल से भरपूर सीरीज की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. सीरीज में आगे कुछ ऐसा रहस्य सामने आता है, जिसे देखकर आपका माथा घूम जाएगा.

Ittefaq- सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म इत्तेफाक की कहानी शानदार है. इस फिल्म की कहानी एक लेखक के इर्द-इर्द घूमती है, जिसपर उसकी पत्नी के मर्डर का आरोप है. ऐसे में बचते-बचते वो व्यक्ति अपनी दोस्त माया के घर जाता है, जहां पता चलता है कि माया के पति की भी मौत हो गई है. ऐसे में फिल्म एक अलग ही मोड़ ले लेती है. इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी शामिल हैं.

Sector 36- राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े ही जाएंगे. फिल्म दिल्ली में हुए निठारी कांड पर आधारित है, जिसमें एक व्यक्ति बच्चों को बेहरमी से मार डालता है. फिल्म के अंत में शातिर हत्यारा अपने घिनौने इरादों का खुलासा करता है.

Jaane Jaan- इस फिल्म की कहानी एक सिंगल मदर के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जो एक आपराधिक जांच में उलझ जाती है. ऐसे में पड़ोसी उस महिला की मदद करता है. हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले की गहराई में जाकर सारे खुलासे कर देती है. फिल्म का सस्पेंस आपको बेहद पसंद आएगा.

Monica, O My Darling- राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे स्टारर इस फिल्म की कहानी आपको बेहद पसंद आने वाली है. फिल्म में एक युवक कुछ लोगों के साथ मिलकर एक हत्या को अंजाम देकर बड़ा नाम कमाने की बेताब कोशिश करता है. सस्पेंस और थ्रिल के साथ ही इस फिल्म में आपको जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलती है.