---विज्ञापन---

‘महाराजा’ और ‘दृश्यम’ जाएंगे भूल, जो देख ली Netflix पर मौजूद ये 5 क्राइम-थ्रिलर, क्लाइमेक्स उलझा देगा दिमाग

Netflix Trending 5 Crime-Thrillers Film: क्या आप भी अपने संडे इवनिंग को ओटीटी पर मौजूद क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्मों और सीरीज के साथ मजेदार बनाना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो मुबारक हो, हमारे पास आपके लिए 5 बेहतरीन फिल्में हैं, जिनकी कहानी देखने के बाद आप 'महाराजा' और 'दृश्यम' भूल जाएंगे.

Aaryaan: यह तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक डीसीपी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे शहर के पॉपुलर मर्डर केस सुलझाने का काम मिलता है. इस फिल्म में विष्णु विशाल, श्रद्धा श्रीनाथ और मानसा चौधरी लीड रोल में हैं.

CBI 5 The Brain: मलयालम मेगास्टार मामूटी स्टारर इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की कहानी बास्केट हत्याकांड के नाम के आसपास घूमती है. इस फिल्म में मामूटी के अलावा मुकेश चाको, जगथी श्रीकुमार विक्रम और अनूप मेनन लीड रोल में हैं.

Detective Ujjwalan: ये मलयालम सिनेमा की मिस्ट्री कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. जिसमें श्रीनिवासन, सिजू विल्सन और रोनी डेविड राज मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती हैं.

Wicked Little Letters: साल 2023 में रिलीज हुई ये फिल्म एक हॉलीवुड डार्क कॉमेडी मिस्ट्री है. इस फिल्म में आपको ओलिविया कोलमैन, जेसी बकली, अंजना वासन, जोआना स्कैनलन और जेम्मा जोन्स लीड में दिखाई देंगें.

Vidaamuyarchi: साल 2025 में रिलीज हुई अजीत कुमार स्टारर ये एक्शन थ्रिलर फिल्म इस समय नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं. फिल्म में अजित कुमार के अलावा, अर्जुन, तृषा, रेगेना कैसेंड्रा और अराव की अहम किरदार में हैं.

First published on: Apr 19, 2026 03:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.