Thursday, 23 April, 2026

---विज्ञापन---

5 साल से लगातार OTT पर ट्रेंड कर रही ये सीरीज, भूतिया कहानी देख कांप उठेगी आत्मा

सस्पेंस, हॉरर, थ्रिल और डार्क कॉमेडी से भरपूर इस सीरीज की कहानी देखकर आपकी रूह कांप उठेगी. ये एक ऐसी सीरीज है, जिसे दुनियाभर में काफी पसंद किया है. इसके हर एपिसोड में एक नया रहस्य सामने आता है और यही दर्शकों को बांधे रखता है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

अगर आप भी उनमें से हैं जो हॉरर कॉमेडी फिल्में खूब पसंद करते हैं, तो ये सीरीज खासकर आपके लिए है. नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सीरीज की कहानी कुछ ऐसी है कि इसे देखने के बाद आप बॉलीवुड की फिल्म भेड़िया, स्त्री, भूल भूलैया और अब भूत बंगला जैसी फिल्में भी भूल जाएंगे.

खास बात ये है कि इस सीरीज में आपको सस्पेंस, हॉरर और थ्रिलर के साथ डार्क कॉमेडी का तड़का मिलता है. इसमें एक स्कूल की कहानी दिखाई गई है, जिसके हर एपिसोड में एक नया रहस्य सामने आता है. सीरीज में कुछ ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं, जो हमेशा दर्शकों को बांधे रखते हैं.

हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की सीरीज 'वेडनेसडे' की, जिसमें एक स्कूल की कहानी दिखाई गई है, जहां सब कुछ मिस्टीरियस है. इस स्कूल का नाम 'नेवरमोर अकादमी' है. यहां वेडनसडे जाती है और वहां मर्डर मिस्ट्री सुलझाती है. उसके पास कुछ विशेष ताकतें भी होती हैं.

अबतक इस सीरीज के दो सीजन और 16 एपिसोड आ चुके हैं. इसमें जेना ऑर्टेगा ने वेडनसडे का लीड रोल निभाया है. इसके अलावा इसमें लुइस गुजमान, कैथरीन जीटा-जोन्स, एम्मा मायर्स, हंटर डूहान, जॉय संडे और ग्वेंडोलिन क्रिस्टी जैसे स्टार्स भी शामिल हैं.

ये सीरीज दर्शकों को मिस्टीरियस दुनिया की सैर कराती है और जमकर एंटरनेट करती है. सीरीज के कुल 16 एडिसोड्स हैं. इसका पहला सीजन साल 022 में आया था. वहीं दूसरा पार्ट 2025 में रिलीज हुआ है. बता दें 'वेडनेसडे' ओटीटी पर सबसे अधिक देखी जाने वाली सीरीज में से एक हैं. इसका हिंदी वर्जन भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं, जिसे खूब देखा गया है.

First published on: Apr 23, 2026 08:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.