---विज्ञापन---

Special Ops से लाख गुना भौकाली हैं Netflix पर मौजूद ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में

Netflix Suspense Thriller: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में मौजूद हैं. अगर आप भी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो ये 5 फिल्में आपके लिए हैं. आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे भौकाली सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं, जो आपको जमकर एंटरटेन करेंगी. ओटीटी पर मौजूद ये इन पांचों फिल्म का सस्पेंस देख आप दृश्यम और स्पेशल ऑप्स की भी कहानी भूल जाएंगे.

Talaash: The Answer Lies Within- ये एक शानदार साइकोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसमे आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी सुरजन सिंह शेखावत नामक एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पॉपुलर एक्टर की हत्या को सुलझाने के मिशन पर होता है. अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ये फिल्म आपको जरूर देख लेनी चाहिए.

Raat Akeli Hai- नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म ‘रात अकेली है’ एक शानदार क्राइम थ्रिलर है. इसे आप Netflix पर एन्जॉय कर सकते हैं. इसे हनी त्रेहान ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी एक रहस्यमई मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती है.

Mrs. Serial Killer- इस लिस्ट में पहला नाम फिल्म मिसेज सीरियल किलर का है, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसपर लगातार कई चौंकाने वाले कत्ल करने का इल्जाम लगता है. डॉक्टर की पत्नी अपने पति को बेगुनाह साबित करने के लिए कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इसकी पूरी कहानी आप Netflix पर देख सकते हैं.

Badla- क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर के रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म में तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन सहित कई शानदार कलाकार शामिल हैं. इसकी कहानी में एक शादीशुदा महिला अपने पति की मौत के इल्जाम में फंस जाती हैं. ये एक जबरदस्त कोर्ट ड्रामा फिल्म है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

Dhokha: Round D Corner- इस फिल्म की कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा. इसमें आर माधवन, खुशहाली कुमार और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में हैं. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में माधवन ने एक ऐसे पति का रोल प्ले किया है, जिसकी पत्नी को आंतकवादी बंधक बना लेता. आगे की कहानी में हर एक किरदार एक दूसरे को धोखा देता है.

First published on: Apr 16, 2026 09:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.