---विज्ञापन---
Naagin 7: TRP गिरते ही मंडराए ‘नागिन’ पर खतरे के बादल, जल्द ही बंद होगा शो?
Naagin 7: टीवी की दुनिया का मोस्ट पॉपुलर शो 'नागिन' जिसके नए सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वो शो शुरू होते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गया, लेकिन धीरे-धीरे ये शो टीआरपी लिस्ट में टॉप से कैसे बॉटम तक पहुंच गया, मेकर्स को खबर तक नहीं लगी, और अब खबरों की मानें तो, शो जल्द ही बंद हो जाएगा. सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' की गिरती TRP ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है, और अब इसके जल्द बंद होने की चर्चा तेज हो गई है. जिसके पीछे कि वजह हैरान करने वाली है.
'नागिन' फ्रेंचाइज़ी को हमेशा से दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है. लंबे इंतजार के बाद 'नागिन 7' का प्रीमियर 25 दिसंबर 2025 को किया गया था. शुरुआत में शो को शानदार रिस्पॉन्स मिला, और पहले एपिसोड ने अच्छी TRP भी बटोरी. करीब दो महीने तक शो ने दर्शकों को बांधे रखा, लेकिन इसके बाद इसकी रेटिंग में लगातार गिरावट देखने को मिली.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की गिरती पॉपुलैरिटी की एक बड़ी वजह इसकी कमजोर कहानी और VFX की जगह AI तकनीक का इस्तेमाल माना जा रहा है. बताया जा रहा है, कि बजट की कमी के चलते मेकर्स ने AI का सहारा लिया, लेकिन ये एक्सपेरिमेंट दर्शकों को खास पसंद नहीं आया.
जी हां जबरदस्त तरीके से हर क्षेत्र में अपनी जगह बना चुका AI एकता कपूर को भी खूब भाया, इसीलिए तो उन्होंने अपने इस शो में VFX की जगह AI को जगह दी, एकता ने सोचा होगा, कि दर्शकों को ये एक्सपेरिमेंट पसंद आएगा, लेकिन वो ये भूल गईं, कि ये जेंजी हैं, जिन्हें VFX और AI में फर्क करना बखूबी आता है.
सोशल मीडिया पर भी शो के विजुअल्स और क्वालिटी को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई. शो की लीड एक्ट्रेस को लेकर भी शुरुआत से ही दर्शकों के बीच मिलेजुले रिएक्शन देखने को मिले. कई फैंस ने उनकी तुलना पहले सीजन की स्टार्स मौनी रॉय और अदा खान से की.
जिन्होंने 'नागिन' को एक अलग पहचान दी थी. ऐसे में नई लीड पर उम्मीदों का दबाव साफ नजर आया. TRP लिस्ट में 'नागिन 7' का टॉप 10 से बाहर होना मेकर्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. यही वजह है, कि शो के फ्यूचर को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं.
अगर आने वाले हफ्तों में रेटिंग में सुधार नहीं हुआ, तो मेकर्स बड़ा फैसला ले सकते हैं. फिलहाल, शो के बंद होने की खबरों पर ऑफीशियली मुहर नहीं लगी है. फैंस अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं, कि मेकर्स कहानी और प्रेजेंटेशन में बदलाव करके शो को दोबारा ट्रैक पर ला सकते हैं. फिलहाल, अब देखना दिलचस्प होगा, कि क्या 'नागिन 7' वापसी कर पाता है, या सच में इस पर ब्रेक लग जाएगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.