---विज्ञापन---
‘मेरा विश्वास हिल…’ अजय देवगन की फिल्म को लेकर मृणाल ठाकुर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- ‘मेरे पति…’

Mrunal Thakur on Ajay Devgn Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म 'डकैत: अ लव स्टोरी' को लेकर चर्चा में है, जो हाल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी ठीक-ठाक शुरुआत की. लेकिन आज मृणाल ठाकुर अपनी वजह से नहीं बल्कि अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आई हैं.

दरअसल, मृणाल ठाकुर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अजय देवगन के साथ की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में बारे में बात की. मृणाल ने बताया कि फिल्म से उनके सीन काटे गए, जिससे वो बहुत निराशा हुई.

इसके साथ ही मृणाल ठाकुर ने बताया कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि फिल्म में उनके पति का किरदार एक 'बहुत सीनियर एक्टर' निभा रहे हैं. मृणाल ने कहा, 'मुझे पता नहीं था कि फिल्म में एक सीनियर एक्टर मेरे पति का किरदार निभाएंगे.'

मृणाल ने आगे कहा, 'जब मुझे ये बात पता चली कि फिल्म में एक सीनियर एक्टर मेरे पति का किरदार निभा रहे हैं, इससे मेरा पूरा नजरिया ही बदल गया. मुझे फिल्म से ऐसी कोई उम्मीद नहीं थी. इसलिए, मैं इसमें असफल रही.'

प्रेमा से बात करते हुए मृणाल ने कहा, 'ये बात जानने के बाद मेरा विश्वास हिल गया और भरोसा भी थोड़ा डगमगा गया था. लेकिन आपको पता है, मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है.'

मृणाल ने बताया कि 'सन ऑफ सरदार 2' में उनका रोशनी वालिया के साथ उनके कुछ अहम सीन थे, जिसे काट दिया गया. मृणाल ने कहा, 'मुझे पता ही नहीं था कि मेरे दो अहम सीन काट दिए जाएंगे. जैसे, मेरे और रोशनी के बीच एक खूबसूरत सीन है.'

मृणाल ने आगे कहा, 'वो असल में मेरी बहन की बेटी है, और फिल्म में मेरी बहन की मौत हो जाती है, ये सिर्फ कहानी का हिस्सा है. और मैं उसकी भलाई के लिए अपनी निजी जिंदगी कुर्बान कर देती हूं. वो कहती हैं कि मैं दुआ करती हूं कि हर लड़की को तुम्हारे जैसी मां मिले.'