---विज्ञापन---
मोहित सूरी ने फिर खेला अहान पांडे और अनीत पड्डा पर बड़ा दाव; 2027 में फैंस को मिलेगा खास रोमांटिक गिफ्ट

Mohit Suri New Film Ahaan Panday and Aneet Padda: बॉलीवुड के एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बार भी ये दोनों स्टार्स मोहित सूरी की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, 'सैयारा’ की सफलता के बाद मोहित सूरी एक बार फिर से अहान पांडे और अनीत पड्डा पर बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं, जिसकी हाल ही में उन्होंने घोषणा की है.

'सैयारा' की जबरदस्त सफलता के बाद मोहित सूरी, यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी, अहान पांडे और अनीत पड्डा की टीम एक बार फिर साथ आ गई है.

ये टीम अहान पांडे और अनीत पड्डा के साथ एक बार फिर एक इंटेंस रोमांस फिल्म लेकर आ रही है. हालांकि अभी तक इस फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि इसकी कहानी दिल छू लेने वाली होगी.

इसके अलावा, इस फिल्म का म्यूजिक भी शानदार और कानों को सुकुन देने वाला होगा. ये टीम फिल्म के हर एक हिस्से पर बारीकी के काम कर रही है. इस समय मोहित सूरी फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं.

अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ये फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही मेकर्स की ये पूरी प्लानिंग है कि फिल्म को साल 2027 में रिलीज किया जाए.

मोहित सूरी ने कहा, 'मेरे लिए हमेशा से लव स्टोरीज ही खास रही है. जब भावनाएं इतनी गहरी, बेकाबू और खुद को पूरी तरह घेर लेने वाली हो जाती हैं कि उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है. यह फिल्म भी उसी भावना को खुलकर एक्सप्लोर करती है.

मोहित सूरी ने आगे कहा, ‘सैयारा की टीम के साथ फिर से काम करना बेहद खास है, जैसे यह पहले से तय था. यह एक तरह से घर वापसी है, लेकिन नई क्रिएटिव भूख के साथ. इस बार थोड़ा नर्वस हूं और उम्मीद करता हूं कि मेरा म्यूजिक एक बार फिर लोगों के दिलों को छुएगा.'