---विज्ञापन---

Miss India 2026: गोवा की Sadhvi Satish Sail ने जीता ‘मिस इंडिया’ का ताज, जानें कैसे सिर सजा ये क्राउन

Miss India 2026: ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में बीती रात 'मिस इंडिया 2026 कॉन्टेस्ट' का ग्रैंड फिनाले हुआ. इस कॉन्टेस्ट में गोवा की साध्वी सतीश सैल मिस इंडिया 2026 की विनर बनीं. उन्होंने इस कॉन्टेस्ट में शामिल 30 हसीनाओं को हराकर 'मिस इंडिया 2026' का क्राउन अपने सिर पर सजाया है.

भुवनेश्वर के KIIT में आयोजित मिस इंडिया 2026 के फाइनल को मनीष पॉल और सारा-जेन डायस ने होस्ट किया, जिसमें ईशान खट्टर जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी.

लंबे कॉन्टेस्ट के बाद गोवा की साध्वी सतीश सैल, महाराष्ट्र की राजनांदिनी पवार और केंद्र शासित प्रदेश की श्री अद्वैता फाइनल राउंड में पहुंची. मुश्किल Q&A राउंड के दौरान इन तीनों ब्यूटीज ने अपने जवाब से जजों का जीत लिया.

इस दौरान गोवा की साध्वी सतीश सैल ने जवाब में जजों और ऑडियंस का दिल जीत लिया, और इस तरह उन्होंने 'मिस इंडिया 2026' का ताज अपने नाम कर लिया. इसके बाद पूर्व मिस इंडिया निकिता पोरवाल ने उन्हें 'मिस इंडिया 2026' का क्राउन पहनाया.

'मिस इंडिया 2026' का खिताब अपने नाम करने वाली गोवा की साध्वी सतीश सैल अब 'मिस वर्ल्ड 2027 कॉन्टेस्ट' में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं.

अपने इस खास मौके पर मिस इंडिया 2026 साध्वी सतीश सैल ने सिल्वर और ब्लैक रंग के मोनोक्रोमैटिक गाउन पहना था. यह गाउन उन्हें आर्किटेक्चरल और ट्रेंडी लुक दे रहा था.

First published on: Apr 19, 2026 10:09 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.