---विज्ञापन---

60 साल की उम्र में ऑटो चलाने लगा ये एक्टर? गमछा-चप्पल में आया नजर, पहचानना हुआ मुश्किल

इन दिनों इंटरनेट पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स पैरों में चप्पल, हाथ में लाल-सफेद गमछा लिए ऑटो रिक्शा के पास खड़ा नजर आ रहा है. पहली नजर में लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे और यही वजह है, कि फोटो को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कई यूजर्स तो ये तक कह रहे हैं, कि 60 साल की उम्र में ये एक्टर अब ऑटो चलाने लगे हैं.

लेकिन जब सच सामने आया, तो हर कोई हैरान रह गया. तस्वीर में नजर आ रहा शख्स कोई आम आदमी नहीं, बल्कि भारत के पहले सुपरमॉडल और मशहूर एक्टर मिलिंद सोमन हैं. 90 के दशक में अपने स्टाइल और फिटनेस के लिए पहचान बनाने वाले मिलिंद आज भी उसी अंदाज में लोगों को इंस्पायर करते हैं.

मिलिंद सोमन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये फोटो शेयर की थी. इस तस्वीर में उनका लुक बिल्कुल बदला हुआ है. साधारण कपड़े, चप्पल और गमछा. फोटो के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा, टकिसी को रिक्शा चाहिए क्या?' बस फिर क्या था, देखते ही देखते ये पोस्ट वायरल हो गई.

'Made in India' गाने से घर-घर में पहचान बनाने वाले मिलिंद सोमन को आज भी फिटनेस आइकन माना जाता है. 60 साल की उम्र पार करने के बाद भी उनकी फिटनेस और एनर्जी युवाओं को टक्कर देती है. वो अकसर रनिंग, योग और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर अपने फैंस को इंस्पायर्ड करते रहते हैं.

हालांकि, उनके इस नए लुक को लेकर अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है, कि ये किसी फिल्म, वेब सीरीज या विज्ञापन का हिस्सा है, या फिर सिर्फ फन के लिए किया गया पोस्ट, लेकिन इतना जरूर है, कि उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

फैंस भी इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं, और उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'अगर ऐसा रिक्शावाला मिल जाए, तो रोज लेट होना मंजूर है.'

बहरहाल, मिलिंद सोमन ने एक बार फिर साबित कर दिया है, कि वे सिर्फ फिटनेस ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे अंदाज से भी लोगों का दिल जीतना जानते हैं.

First published on: Apr 20, 2026 02:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.