---विज्ञापन---
Manoj Bajpayee Net Worth: कितने रईस हैं मनोज बाजपेयी? करोड़ों का घर, लाजवाब है लग्जरी कारों का कलेक्शन
Manoj Bajpayee Net Worth: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बिजी है. इसी के साथ आज वो अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. बॉलीवुड में अपनी सफलता की कहानी लिख रहे मनोज बाजपेयी आज कई लोगों के प्रेरणा है. चलिए आपको बताते हैं कि मनोज बाजपेयी आखिर कितने रइस हैं.
मनोज बाजपेयी ने अपने 30 साल से अधिक के एक्टिंग करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है. इसी के साथ बिहार के एक छोटे से गांव बेलवा से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाने वाले मनोज बाजपेयी आज करोड़ों के मालिक हैं.
मनोज बाजपेयी की नेटवर्थ जानकर यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे क्योंकि की नेटवर्थ चौंकाने वाली है. मनोज ने साल 1994 में आई फिल्म 'बैंडेट क्वीन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.
मनोज बाजपेयी ने पिछले 30 सालों में अपनी अच्छी खासी संपत्ति बनाई है. लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, मनोज बाजपेयी की टोटल नेटवर्थ 170 करोड़ रुपये है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के अंधेरी में मनोज बाजपेयी का एक आलीशान अपार्टमेंट है. इसके अलावा, उन्होंने अपने होमटाउन बिहार में भी काफी जमीन और संपत्ति बनाई है.
घर और जमीन के अलावा मनोज बाजपेयी के पास लग्जरी कारों का भी लाजवाब कलेक्शन है. उनके पास Land Cruiser Prado, Mercedes-Benz GLS 400d 4MATIC, SUV Toyota Fortuner, Mahindra Scorpio और BMW 5 Series Sedan जैसी करोड़ों की गाड़ियां शामिल हैं.