---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर ट्रेंड कर रही हैं ये 5 धांसू सीरीज और फिल्में, तगड़ी कहानी और सस्पेंस से है भरपूर

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अक्सर हम बेहतर कंटेंट के लिए घंटों स्क्रॉल करते रहते हैं. लेकिन आज हम नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो छोड़कर जियो हॉटस्टार पर मौजूद कुछ बेहतरीन फिल्मों और सीरीज के बारे में बात करेंगे, जो कि इन दिनों खूब ट्रेंड कर रही हैं. यह सीरीज अपनी बेहतरीन कहानी को लेकर चर्चा में है. साथ ही इनकी रेटिंग भी शानदार है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

चिरैया: लिस्ट में सबसे पहला नाम चिरैया वेब सीरीज का है. यह सीरीज मैरिटल रेप के बारे में है. इसमें दिव्या दत्ता, संजय मिश्रा, प्रसन्ना बिष्ट जैसे कलाकार नजर आए हैं. इस सीरीज को लोग इन दिनों काफी पसंद कर रहे हैं. इसे आईएमडीबी पर 6.7 की रेटिंग मिली है.

संगमरमर: 'संगमरमर' भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. यह एक फैमिली ड्रामा वेब सीरीज है. जिसका डायरेक्शन विक्रम घई ने किया है. इसमें सौरभ राज, स्मिता बंसल, खालिद सिद्दीकी जैसे एक्टर्स नजर आए है. इस सीरीज की कहानी दो अलग-अलग टाइमलाइन में चलती है. इसमें प्यार, बलिदान और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बारे में दिखाया गया है. इसे IMDb पर 8.9 की रेटिंग मिली है.

दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी: 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' एक मजेदार कहानी है. यह फिल्म दुर्लभ नाम के शख्स के आस पास घूमती है. जो कि मुरली के पिता होते हैं. हालांकि मुरली की लव लाइफ में तब मुश्किल आती है, जब मुरली के गर्लफ्रेंड का परिवार शादी का विरोध करता है, क्योंकि दुर्लभ के परिवार में कोई महिला नहीं होती है. जिसके बाद मुरली अपने पिता की शादी करवाने के लिए मां की तलाश करता है. इस फिल्म में संजय मिश्रा, महिला चौधरी, व्योम यादव नजर आए हैं. इसे आईएमडीबी पर 7.9 की रेटिंग मिली है.

Ne Zha 2: साल 2025 की फिल्म Ne Zha 2 एक एनिमेटेड फिल्म है. यह 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म नचा की सीक्वल है. इसे आईएमडीबी पर 7.9 की रेटिंग मिली है.

द राजा साहब: प्रभास स्टारर फिल्म द राजा साहब ऐसे तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. लेकिन ओटीटी पर खूब ट्रेंड हो रही है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. जिसमें प्रभास और संजय दत्त के अलावा निधि अग्रवाल, जरीना वहाब नजर आईं हैं. फिल्म को आईएमडीबी पर 3.2 की रेटिंग मिली है.