---विज्ञापन---
Jennifer Winget करने जा रहीं दूसरी शादी? एक छोटी सी गलती ने खोल दिया पूरा सीक्रेट
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई नया शो नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर उठ रही चर्चाएं हैं. सोशल मीडिया पर एक छोटी सी एक्टिविटी ने फैंस के बीच बड़ी हलचल मचा दी है.
दरअसल, हाल ही में जेनिफर की एक तस्वीर और उनका एक कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं, कि क्या एक्ट्रेस दूसरी शादी की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, इन खबरों को लेकर जेनिफर की तरफ से अब तक कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.
पूरा मामला एक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ. वेडी डांस नाम के एक पेज ने पोस्ट किया था, 'अगर आप अपनी शादी के लिए डांस सीखना चाहते हैं, तो 'डांस' कमेंट करें, हम आपको फ्री इंट्रो लेसन देंगे.' इस पर जेनिफर ने कमेंट किया, 'डांस प्लीज' बस, यहीं से चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया.
जेनिफर के इस कमेंट पर पेज ने जवाब देते हुए, कहा कि वे अपना ईमेल चेक करें. इसके बाद फैंस ने इस पूरे मामले को उनकी शादी से जोड़ना शुरू कर दिया. देखते ही देखते कमेंट सेक्शन में रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई.
किसी ने लिखा कि जेनिफर पिछले कुछ समय से वेडिंग से जुड़े पेज लाइक कर रही हैं, तो किसी ने इसे 2026 की सबसे बड़ी गुड न्यूज बता दिया.
इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर ये भी चर्चा है, कि जेनिफर इन दिनों सिंगापुर बेस्ड एक शख्स को डेट कर रही हैं. हालांकि, इस कथित रिश्ते को लेकर भी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है.
बता दें, कि जेनिफर विंगेट हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं. यही वजह है, कि उनके किसी भी छोटे इशारे को फैंस बड़े संकेत के तौर पर लेने लगते हैं.
बहरहाल, सच्चाई क्या है, ये तो जेनिफर ही जानती होंगी, और आने वाला वक्त भी सब क्लीयर कर देगा, लेकिन इतना जरूर है, कि जेनिफर के एक छोटे से कमेंट ने एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में बड़ी हलचल जरूर पैदा कर दी है.