---विज्ञापन---

‘मैं सिर्फ 18 की थी…’ इस फेमस हसीना ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, सुनाई दर्दनाक आपबीती

फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान कई मुश्किलों का सामना किया है. इतना ही नहीं कई बार एक्ट्रेसेस कास्टिंग काउच का शिकार हुई हैं. इसके अलावा इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने कुछ ऐसी चीजों का सामना किया, जिसके बारे में उन्होंने लंबे वक्त तक किसी से खुलकर बात तक नहीं की. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में कई बुरे अनुभव किए और हाल ही में उसको लेकर खुलासा भी किया.

हेडन ने खोली हॉलीवुड की पोल

हम बात कर रहे हैं अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर हेडन पैनेटीयर की, जो कि हॉलीवुड का जाना माना नाम है और हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे जब वह सिर्फ 18 साल की थी तो उन्होंने इंडस्ट्री में एक बहुत बुरी चीज का अनुभव किया.

---Advertisement---

हेडन की दोस्त ने दिया था धोखा

हेडन पैनेटीयर ने हाल ही में ‘जे शेट्टी’ के पॉडकास्ट में ‘ऑन पर्पस विद जे शेट्टी’ के साथ हॉलीवुड को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने अपनी आने वाली किताब दिस इज मी ए रेकनिंग को लेकर भी बात की. इस किताब में एक चैप्टर को लेकर भी उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी महिला ने उन्हें धोखा दिया था. जिसे वह अपनी अच्छी दोस्त मानती थीं. वह कहती हैं कि, "जब आपकी एक दोस्त आपको एक ले जाती है. आपको वहां एक ऐसे कमरे में ले जाया जाता है जहां एक बुजुर्ग शख्स मौजूद होता है और फिर आपको सेक्सुअल एक्ट करने के लिए कहा जाता है.

18 की उम्र में हेडन के साथ हुई थी हैरान करने वाली घटना

उन्होंने इस घटना को लेकर बताते हुए कहा, " भले ही उस समय मैं सिर्फ 18 की थी, लेकिन मुझे लगा कि मैं सही फैसले ले सकती हूं, सुरक्षित फैसले ले सकती हूं. लेकिन मैं अपने आस पास क्या हो रहा है. इस बारे में पूरी तरह से सब कुछ जानने में कामयाब नहीं रही. हेडन ने आगे कहा, " वो दोस्त मुझे एक बिना कपड़ों वाले आदमी के पास ले गई. मुझे समझ आ गया कि मैं खतरे में हूं. मेरा नजरिया पूरी तरह से चेंज हो गया. यह सब एक बोट पर हो रहा था. मैं तब तक सचमुच गहरे समुद्र में पहुंच चुकी थी. यह सब किसी ऐसे के कहने पर हुआ जिस पर मुझे बहुत भरोसा था, जिसे मैं अपना प्रोटेक्टर मानती थी और जो हमेशा मेरे साथ खड़ी रहती थी.

---Advertisement---

बिना कपड़ों वाले शख्स के पास ले गई थी दोस्त

एक्ट्रेस ने रोते हुए कहा, " मुझे बो पर नीचे एक बहुत छोटे कमरे में ले जाया गया, वहां मेरी उस दोस्त ने मुझे जबरदस्ती उस बिना कपड़ों वाले उस आदमी के बगल वाले बिस्तर पर लिया दिया. वो बहुत फेमस आदमी था. मैं गुस्से से आग बबूला हो गई. मैंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है. मेरे पास वहां से कूदकर, तैरकर भागने का कोई रास्ता नहीं था. फिर भी मैं उस कमरे से भागकर निकल गई और बोट पर ही कहीं और छिपने की कोशिश की. लेकिन वहां कोई ऐसा नहीं था, जो मुझे समझे. मुझे एहसास हुआ कि उन लोगों के लिए यह कोई नई बात नहीं थी.

कौन है हेडन पैनेटीयर

हेडन पैनेटीयर हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं. वह हीरोज और नैशविले के लिए जानी जाती है. 21 अगस्त 1989 को न्यूयॉर्क में जन्मी हेडन ने चार साल की उम्र में सोप पेरा वन लाइफ टू लिव से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह हीरोज में नजर आईं और उन्होंने 2006 से 2010 तक काम किया. इसके बाद वह नैशविले में नजर आईं, जो कि 2012 से 2018 तक चला और इसमें उन्होंने जूलियट बार्न्स के रूप में पॉपुलैरिटी हासिल की. इतना ही नहीं वह दो बार गोल्डन ग्लोब के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी हैं. इसके अलावा वह 'स्क्रीम' और 'रिमेम्बर द टाइटन्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

First published on: May 12, 2026 08:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.