---विज्ञापन---

Netflix पर ट्रेंड कर रही है 33 साल पुरानी ये फ्लॉप फिल्म, 1 घंटा 41 मिनट में मिलेगा जबरदस्त एक्शन और थ्रिल

ओटीटी पर हर हफ्ते तमाम फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. ये फिल्में और सीरीज अपनी कहानियों को लेकर ओटीटी पर हर हफ्ते ट्रेंड करती हैं. हालांकि इन दिनों नेटफ्लिक्स पर इन दिनों एक 33 साल पुरानी फिल्म ट्रेंड कर रही है. लेकिन ये फिल्म उस दौरान बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ है जो यह फिल्म अचानक से ट्रेंड कर रही है.

स्ट्राइकिंग डिस्टेंस

दरअसल, हम बात कर रहे हैं ब्रूस विलिस स्टारर फिल्म स्ट्राइकिंग डिस्टेंस की, जो कि 1993 में रिलीज हुई थी. जिसका डायरेक्शन राउडी हैरिंगटन ने किया था और फिल्म में ब्रूस विलिस के अलावा सारा जेसिका पार्कर, डेनिस फ़ारिना, रॉबर्ट पास्टोरेली जैसे एक्टर्स नजर आए थे.

---Advertisement---

स्ट्राइकिंग डिस्टेंस तीसरे नंबर पर कर रही ट्रेंड

स्ट्राइकिंग डिस्टेंस इन दिनों नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. फ्लिक्सपैट्रोल के स्ट्रीमिंग डेटा के मुताबिक यह फिल्म अमेरिका में नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.

स्ट्राइकिंग डिस्टेंस ने इन फिल्मों के बाद बनाई जगह

जानकारी के मुताबिक यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर कई फिल्मों से बेहतर परफॉर्म कर रही है. इतना ही नहीं यह सिर्फ नंबर 1 और 2 पर बनी हुई फिल्म एपेक्स और स्वैप्ड से ही पीछे है.

---Advertisement---

इस कारण नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही स्ट्राइकिंग डिस्टेंस

इस फिल्म के नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड होने का कारण यही है कि इस तरह के ओटीटी प्लेटफॉर्म अक्सर ही अनदेखी फिल्मों को उनके मूल रिलीज के काफी वक्त के बाद नए दर्शकों तक पहुंचने का मौका देते हैं, जिसके कारण यह कई बार लोगों के बीच पॉपुलर होती हैं और ट्रेंड करती हैं.

स्ट्राइकिंग डिस्टेंस की कहानी

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह टॉम हार्डी नाम के पुलिस वाले के बारे में है, जो अपने पिता की हत्या के बाद एक सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिश करता है. लेकिन बाद में वह पुलिस विभाग के अंदर ही उनके हत्यारे के होने का दावा करता है. लेकिन वह उस मामले की जांच जारी रखता है. कहानी में कई ऐसे मोड हैं जो आपको हैरान करेंगे. यह फिल्म रोमांच और थ्रिलर से भरपूर है और इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिलेंगे.

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी स्ट्राइकिंग डिस्टेंस

बता दें कि यह फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. 30 मिलियन के बजट में बनी इस मूवी ने दुनिया भर में सिर्फ 77 मिलियन का कलेक्शन किया था. वहीं, इस मूवी को IMDb पर 5.9 की रेटिंग मिली है.

First published on: May 10, 2026 10:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.