---विज्ञापन---

Oscar 2027 से आई भारत के लिए खुशखबरी! अकादमी ने नियमों में किए कई बदलाव, जानें पूरी डिटेल

Oscars 2027 Good News for India: 99वें ऑस्कर समारोह से जुड़ी एक बहुत जरूरी खबर सामने आई है, जिसमें भारतीय फिल्मों के लिए एक अच्छी खबर भी है. दरअसल, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 2027 में होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन के लिए नए और अपडेटेड नियमों के एक सेट को मंजूरी दे दी है. चलिए जानते हैं ऑस्कर के नियमों में क्या बदलाव हुए हैं?

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने ऑस्कर 2027 के लिए जो नए नियम बनाए हैं, उसमें भारत के लिए भी एक पॉजिटिव खबर है. नए नियम के तहत अब बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के नॉमिनेशन का दायरा बढ़ाया गया है.

---Advertisement---

एकेडमी ने शुक्रवार को कुछ नियमों में बदलाव की घोषणा की, जिससे कई कैटेगिरी और इसके गवर्नर्स अवॉर्ड प्रभावित होंगे. ऑक्टर में लंबे समय से चले बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के नॉमिनेशन के नियम में एक बड़ा बदलाव किया गया है.

नए नियम के तहत एकेडमी की तरफ से सिलेक्ट किए गए देश की वो फिल्म भी ऑक्सर की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगिरी में नॉमिनेशन भर सकती है, जिसने कई अलग-अलग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी इसी कैटेगिरी के अंदर अवॉर्ड जीता है.

---Advertisement---

इसके अलावा, एक ही देश अब बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगिरी में ऑस्कर के लिए कई बार नोमिनेशन प्राप्त कर सकता है. इसके साथ ही कैटेगिरी का ऑस्कर अवॉर्ड अब किसी देश को नहीं, बल्कि उस फिल्म डायरेक्टर को दिया जाएगा.

इसके अलावा, बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर अब किसी देश को नहीं दिया जाएगा, बल्कि उस फिल्म डायरेक्टर को दिया जाएगा. उदाहरण के लिए, इस वर्ष की शुरुआत में, इस श्रेणी का ऑस्कर 'सेंटिमेंटल वैल्यू' को मिला था, लेकिन तकनीकी रूप से विजेता नॉर्वे था, न कि फिल्म निर्माता जोआकिम ट्रायर। अब से, ऑस्कर लिस्ट और रिकॉर्ड बुक में निर्देशक का नाम भी लिखा जाएंगा.

इसके अलवा, अब ऑस्कर की बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस की कैटेगिरी के लिए कोई भी एक्टर एक से ज्यादा किरदार के लिए नॉमिनेट हो सकता है, बशर्ते वो किरदार टॉप 5 वोटों में शामिल होना चाहिए. ये नियम बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की कैटेगिरी के लिए भी लागू होते है.

First published on: May 02, 2026 10:14 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.