---विज्ञापन---

कमजोर दिल वाले न देखें Nelfilx पर मौजूद 5 सबसे डरावनी फिल्में, हर एक सीन पर दहलेगा दिल

Netflix 5 Most Horror Film: अगर आप भी हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और हॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक भूतियां और डरावनी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो हमारे में पास आपके लिए 5 बेहतरीन हॉरर और थ्रिलर से भरी फिल्में हैं. इन फिल्मों के हर एक सीन पर आपका दिल दहल उठेगा. चलिए एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं.

Vash Level 2: साल 2025 में रिलीज हुई गुजराती भाषा की सुपरनेचुलर साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'वश: लेवल 2' की कहानी एक तांत्रिक के वश में आई स्कूल की कुछ लड़कियों के इर्द-गिर्द धूमती है. फिल्म में जानकी बोडीवाला, हितु कनोडिया, मोनाल गज्जर और हितेन कुमार लीड रोल में है.

---Advertisement---

Mudborn: ये एक ताइवानी सुपरनेचुलर हॉरर फिल्म है, जिसकी कहानी क्लासिक ताइवानी नर्सरी कविता 'मड डॉल' से प्रेरित है. 2025 में रिलीज हुई फिल्म में टोनी यांग, सेसिलिया चोई, डेरेक चांग, ​​पफ कुओ और ट्रेसी चाउ लीड रोल में हैं.

The Pope's Exorcist: साल 2023 में रिलीज हुई हॉलीवुड की इस सुपरनेचुलर हॉरर फिल्म की कहानी बुक 'एन एक्सोरसिस्ट टेल्स हिज स्टोरी' और 'एन एक्सोरसिस्ट: मोर स्टोरीज बाय फादर गैब्रिएल एमोर्थ' पर बेस्ड है.

---Advertisement---

Baramulla: मानव कौल और भाषा सुंबली स्टारर इस सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म की कहानी बहुत डरावनी और दिल दहला देने वाली है. आदित्य सुहास जाम्भले ने फिल्म का डायरेक्शन किया है.

Frankenstein: साल 2025 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'फ्रैंकेंस्टाइन' की कहानी मैरी शेली के 1818 के नोवल पर आधारित है. फिल्म में विक्टर फ्रैंकेंस्टाइन और जैकब एलोर्डी लीड रोल में हैं.

First published on: Apr 24, 2026 04:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.