Thursday, 30 April, 2026

---विज्ञापन---

इंडियावाले कभी नहीं सुधरेंगे… सोशल मीडिया पर बना Michael Jackson के घर का मजाक, कमेंट पढ़कर माथा हो जाएगा खराब

पॉप के बादशाह माइकल जैक्सन (Michael Jackson) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका म्यूजिक नहीं, बल्कि उनका शानदार लास वेगास वाला आलीशान घर है, जो अब फिर चर्चा में आ गया है. दरअसल, हाल ही में उनकी जिंदगी पर बनी बायोपिक 'माइकल' (Michael) दुनियाभर के सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म में उनके करियर, निजी जीवन और विवादों को करीब से दिखाया गया है, जिससे फैंस एक बार फिर 'किंग ऑफ पॉप' की दुनिया में खो गए हैं.

इसी बीच, उनके पालतू चिम्पांजी Bubbles को लेकर भी खबरें सामने आईं, जिसने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी. बताया जा रहा है, कि बबल अब 43 साल का हो चुका है, जो फ्लोरिडा के ग्रेट एप्स सेंटर में है. जिससे कभी-कभी माइकल की बहन मिलने जाती हैं.

---Advertisement---

अब सोशल मीडिया पर माइकल जैक्सन के पुराने लास वेगास वाले घर की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. ये घर किसी महल से कम नहीं है. करीब 17,600 वर्ग फीट में फैली इस प्रॉपर्टी को यूरोपीय स्टाइल में डिजाइन किया गया था, जिसकी शुरुआती लागत लगभग 20 मिलियन डॉलर बताई जाती है.

इस आलीशान घर की 30 फीट ऊंची छतें हैं, जो खूबसूरत बगीचे, प्राइवेट थिएटर और म्यूजिकल फाउंटेन जैसी सुविधाएं से लेस हैं. इतना ही नहीं, इसमें 7 कारों और नावों को रखने की भी जगह है, जो इसकी भव्यता को और बढ़ा देती है. 1.5 एकड़ में फैली ये प्रॉपर्टी वेगास की चमक-दमक और शाही ठाठ का शानदार मेल मानी जाती है.

---Advertisement---

फिल्म 'माइकल' की रिलीज के बाद से ही फैंस उनके जीवन के हर पहलू को फिर से जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. ऐसे में इस घर की तस्वीरों का वायरल होना कोई हैरानी की बात नहीं है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस घर को देखकर हैरान हैं. कोई इसे 'ड्रीम पैलेस' बता रहा है, तो कोई माइकल की लग्जरी लाइफस्टाइल की तारीफ कर रहा है.

माइकल के इस घर को लेकर एक यूजर ने लिखा, 'अगर ये प्रॉपर्टी भारत में होती, तो इसकी कीमत 200 मिलियन होती... और किसी ने इसे पहले ही खरीद लिया होता, और फिर इसे 250 मिलियन में दोबारा बेचने के लिए रख दिया गया होता.'

बहरहाल, 'माइकल' फिल्म की सक्सेस, बबल्स से जुड़ी खबरें और इस आलीशान घर की वायरल तस्वीरें, इन सबने मिलकर माइकल जैक्सन को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. भले ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विरासत और उनकी शानो-शौकत आज भी लोगों को उतना ही अट्रैक्ट करती है.

First published on: Apr 30, 2026 01:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.