---विज्ञापन---
Met Gala 2026: डॉलर का चश्मा और कंकाल वाली ड्रेस, रेड कार्पेट पर दिखा सितारों का अजीबोगरीब फैशन
फैशन जगत के सबसे बड़े महाकुंभ 'मेट गाला' में हर साल कुछ न कुछ ऐसा होता है जो इतिहास बन जाता है. साल 2026 की थीम 'Costume Art' और ड्रेस कोड 'Fashion Is Art' ने कलाकारों को एक कैनवास प्रदान किया, जहां उन्होंने कपड़ों के जरिए कला का प्रदर्शन किया. न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित इस चैरिटी इवेंट में जहां लीसा ने अपने लुक्स से ग्लैमर का तड़का लगाया, वहीं साराह पॉलसन और मारिया जारदोया जैसी हस्तियों ने अपने 'आउट ऑफ द बॉक्स' फैशन से सबका ध्यान खींचा. किसी ने नोटों का चश्मा पहना तो किसी ने खुद की ही डॉल को हाथ में थाम लिया. आइए नजर डालते हैं इस साल के उन लुक्स पर जिन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं.
साराह पॉलसन का 'मनी लुक'
एक्ट्रेस साराह पॉलसन जब रेड कार्पेट पर उतरीं, तो हर कोई उनके चश्मे को देखता रह गया. साराह ने डॉलर के साइन वाला चश्मा पहनकर 'कॉस्ट्यूम आर्ट' थीम को एक नया ट्विस्ट दिया. उनका यह अतरंगी अंदाज कैमरों के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा पल रहा.
सबिना गेट्टी का 'खौफनाक' कंकाल गाउन
सोशल मीडिया पर जिस लुक ने सबसे ज्यादा तहलका मचाया, वह था सबिना गेट्टी का. सबिना एक ऐसा गाउन पहनकर आईं जो बिल्कुल कंकाल (Skeleton) की तरह नजर आ रहा था. उनके गाउन पर बने हाथों के डिजाइन ने पहली नजर में लोगों को चौंका दिया. उनका यह लुक काफी निडर और आर्टिस्टिक था.
लीसा का 'अंब्रेला गाउन'
ब्लैकपिंक की लीसा (Lisa) ने अपने लुक्स से एक बार फिर साबित कर दिया कि वे फैशन आइकन क्यों हैं. उन्होंने व्हाइट कलर का बॉडी हगिंग गाउन पहना था, लेकिन इसकी खासियत इसकी 'छतरी' थी. उनके गाउन का ऊपरी हिस्सा एक छतरी की तरह उनके सिर को कवर कर रहा था, जो काफी अनोखा लग रहा था.
मारिया जारदोया और उनकी हमशक्ल 'डॉल'
मारिया जारदोया ने 'आर्ट' को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया. वे खुद तो एक डॉल की तरह तैयार होकर आई ही थीं, साथ ही उन्होंने अपने हाथ में बिल्कुल अपनी ही तरह दिखने वाली एक डॉल को पकड़ा हुआ था. इस लुक को देखकर ऐसा लग रहा था मानो कोई पेंटिंग जीवंत हो उठी हो.
रेचल सेनॉट का 'बबल गम' पोज
रेचल सेनॉट ने अपने ब्लैक गाउन और हैट के साथ कुछ ऐसा किया जो बेहद कूल था. उन्होंने रेड कार्पेट पर व्हाइट बबल गम के साथ पोज दिया. ब्लैक गाउन पर रेड और ब्लू डिजाइन के साथ उनके इस अंदाज ने फैशन पंडितों को भी चर्चा करने पर मजबूर कर दिया.