---विज्ञापन---
Met Gala 2026: ईशा अंबानी ने मेट गाला में पहना 1800 कैरेट के हीरों से जड़ा ब्लाउज, हाथ में आम सा दिखने वाला पर्स है बेहद खास
फैशन इवेंट मेट गाला 2026 की शुरुआत 4 मई को हो चुकी है. हालांकि यह इवेंट भारत में 3.30 बजे से 5 मई को प्रसारित हुआ है. वहीं इस इवेंट में तमाम भारतीय सेलेब्स ने भी शिरकत की है. ईशा अंबानी से लेकर करण जौहर भी पहुंचे थे. वहीं. ईशा अंबानी के लुक की जमकर तारीफें हो रही हैं. उन्होंने इस इवेंट में बेहद खूबसूरत गोल्डन रंग की साड़ी पहनी है. तो चलिए एक नजर डालते हैं उनके लुक पर.
ईशा अंबानी का ब्लाउज बना है 1800 कैरेट स्टोन से
मेट गाला 2026 में इस बार की थीम फैशन इज आर्ट थी. उसी की तर्ज पर ईशा अंबानी ने बेहद आकर्षक साड़ी पहनी थी. इसके साथ उन्होंने गहनों से जड़ा हुआ एक खूबसूरत ब्लाउज पहना था. जिसको लेकर उन्होंने बताया कि इस ब्लाउज में उनकी मां नीता अंबानी के प्राइवेट कलेक्शन वाले कीमती स्टोन जड़े हुए हैं. इसमें 1800 कैरेट से भी ज्यादा के हीरे, पन्ना, पोल्की और कुंदन शामिल थे. इसे हाथ से बनाई हुई गोल्ड की साड़ी के साथ उन्होंने कैरी किया है. जो कि भारतीय परिधान इतिहास में सबसे पुराने और सबसे टिकाऊ परिधानों में से एक है.
ईशा ने पहना गोल्डन साड़ी
वहीं, साड़ी को लेकर बात करें तो इस गोल्ड की साड़ी के किनारे को और भी खूबसूरती से सजाया गया है. इसके साथ ही उन्होंने एक गोल्डन केप लपेटा हुआ है, जो कि रेजिन से तैयार किया गया है. इसे साड़ी के किनारे पर लपेटा गया है.
सोने के धागों से बनी है ईशा की साड़ी
बता दें कि उनकी इस साड़ी को बनाने में 50 से ज्यादा कारीगरों ने काम किया है और इसे 1200 घंटों से ज्यादा का समय लगातार तैयार किया गया है. इस साड़ी को देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि सभी कारीगरों में बेहद परफेक्शन के साथ काम किया है. साड़ी प्योर सोने के धागों से बुनी गई है और अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने इसे डिजाइन किया है. उन्होंने हाथ से बनाई गई पिछवानी से इंस्पायर होकर इसे डिजाइन किया है.
गजरे को बनाने में लगे 150 घंटें
इसके अलावा अनाइता ने चमेली के फूलों का गजरा भी तैयार किया है, जिसे ईसा ने इस लुक के लिए अपने बालों में लगाया है. जिसे सौरभ गुप्ता ने कागज, तांबा और पीतल का इस्तेमाल करके 150 घंटों में तैयार किया है. साथ ही उन्होंने डायमंड नेकलेस भी पहना है, जो उनके लुक को निखार रहा है.
ईशा ने मेट गाला में पकड़ा आम की आकार का पर्स
इसके अलावा ईशा ने अपने हाथ में आम के आकार का पर्स पकड़ा है, जिसे सुबोध गुप्ता ने तैयार किया है. ये असली आम नहीं था, बल्कि आम के आकार का एक आर्ट स्कल्पचर था.