---विज्ञापन---
Met Gala 2026 में करण जौहर के डेब्यू लुक ने जीता Indians का दिल, फैंस बोलें- ‘बहुत बढ़िया, करण…’
Karan Johar Met Gala 2026 Debut Look: फैशन की दुनिया के सबसे पॉपुलर इवेंट मेट गाला 2026 (Met Gala 2026) का आगाज हो चुका है. न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में सोमवार 4 मई, 2026 को मेट गाला 2026 की शुरुआत की गई, जिसमें दुनियाभर की सेलिब्रिटी और पॉपुलर हस्तियां अपने न्यूनिक स्टाइल में पहुंचीं. इस बॉलीवुड की तरफ से फिल्ममेकर करण जोहर इस इवेंट पहुंचे और अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई.
करण जौहर का मेट गाला 2026 डेब्यू
इस इवेंट में पहुंचे करण जौहर ने काफी दमदार और यादगार अपना मेट गाला 2026 डेब्यू किया. इवेंट के रेड कार्पेट पर करण जौहर के महाराजा लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जैसे ही करण रेड कार्पेट पर पहुंचे, सभी कैमरे अपने आप उनकी तरफ मुड़ गए.
करण जौहर का महाराजा लुक
मेट गाला 2026 में करण जौहर के क्रिएटिव लुक का सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इस इवेंट में करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा का कस्टम डिजाइनर आउटफिट पहना था. जिसमें वो किसी रियसत के महाराजा लग रहे थे.
थीम बिल्कुल फिट बैठा करण जौहर का लुक
करण जौहर के क्रिएटिव लुक मेट गाला 2026 की 'फैशन आर्ट' थीम बिल्कुल फिट बैठता दिखाई दिया. करण जौहर की पूरी ड्रेस में उनके ओवर कोर्ट ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूटी, जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक दूर से ही दिखाई दे रही है.
करण जौहर ने जीता भारतीयों का दिल
करण जौहर के इस मेट गाला 2026 लुक ने सभी भारतीयों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर लोग उनके ड्रेस और लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं, जैसे रेडिट के एक यूजर ने लिखा, 'थीम को बखूबी निभाया. शाहरुख खान के लुक से अरबों गुना बेहतर.'
फैंस ने की तारीफ
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'आज रात उन्होंने यकीनन सबसे अच्छे कपड़े पहने हुए हैं!!!!' एक और यूजर ने लिखा, 'मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने कुछ ऐसा पहना है जो भारत का पूरा सम्मान करता है और इस प्रोसेस में क्रिएटिविटी नहीं खोता है... बहुत बढ़िया, करण!'