---विज्ञापन---

Squid Game से Money Heist तक, भारत में धमाल मचा चुकी हैं ये विदेशी सीरीज, आज भी है लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज

विदेशी फिल्मों और वेब सीरीज का भारत में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. तमाम ऐसी सीरीज हैं, जिन्हें भारत में खूब प्यार मिला है और इनकी कहानियां भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रही हैं. इतना ही नहीं इन फिल्मों और सीरीज के सीक्वल का भी सालों तक दर्शकों ने खूब इंतजार भी किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं उन विदेशी शोज पर जो भारत में लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं.

स्क्विड गेम

'स्क्विड गेम' एक कोरियन वेब सीरीज है, जो कि साल 2021 में आई थी. इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं और यह एक खूनी खेल पर आधारित है. इस शो को दुनिया भर में लोगों ने खूब पसंद किया. इस शो के कलाकारों की एक्टिंग, कहानी, डायरेक्शन लोग हर चीज के फैन हो गए. इसे IMDB पर 7.9 की रेटिंग मिली है. यह सो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

---Advertisement---

मनी हीस्ट

लिस्ट में स्पेनिश हीस्ट शो 'मनी हीस्ट' का नाम भी शामिल है. इसका पहला सीजन साल 2017 में आया था. यह एक सीरीज एक ऐसे ग्रुप के बारे में है, जो दो बड़ी चोरियां करते हैं. इसमें प्रोफेसर के साथ आठ साथी शामिल होते हैं. बता दें कि हाल ही में नेटफ्लिक्स ने हिंट दिया है कि इसका 6वां सीजन भी आ सकता है. हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है. इसे 8.2 की रेटिंग मिली है और इसे भी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

फ्रेंड्स

'फ्रेंड्स' एक अमेरिकी सिटकॉम शो है. जिसके पूरे 10 सीजन आ चुके हैं. यह शो 6 दोस्तों और उनकी लाइफ के बारे में है. इस शो को भारत में खूब पसंद किया है और आज भी यह लोगों के बीच खासा पॉपुलर है. इसे IMDB पर 8.8 की रेटिंग मिली है और यह नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

---Advertisement---

डार्क

'डार्क' एक थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसके तीन सीजन आ चुके हैं और पहला सीजन 2017 में रिलीज हुआ था. यह एक जर्मन सीरीज साइंस फिक्शनल सीरीज है. जो कि अपनी कहानी को लेकर इंडिया में खूब पॉपुलर रही है.इसे 8.7 की रेटिंग मिली है और इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

गेम ऑफ थ्रोन्स

'गेम ऑफ थ्रोन्स' भी भारत में काफी पॉपुलर है. इसका पहला सीजन साल 2008 में आया था और इसके कुल 8 सीजन आ चुके हैं. यह सीरीज भी भारत में अपने एक्शन थ्रिलर कंटेंट को लेकर काफी पॉपुलर है. इसे IMDb पर 9.2 की रेटिंग मिली है और जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.

'स्ट्रेंजर्स थिंग्स'

'स्ट्रेंजर्स थिंग्स' भी एक पॉपुलर अमेरिकी साइंस फिक्शन हॉरर स्टोरी है. इस सीरीज के अभी तक पांच सीजन आ चुके हैं और ये भारत में काफी पॉपुलर रही है. इसे IMDb पर 8.6 की रेटिंग मिली है और इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

First published on: May 12, 2026 03:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.