---विज्ञापन---
Cannes 2026: कब और कहां देख सकेंगे कान्स फिल्म फेस्टिवल? ये सितारे बिखेरेंगे जलवा, देखें पूरी लिस्ट
Cannes Film Festival 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल का रेड कार्पेट एक बार फिर सजकर तैयार हो चुका है. हर साल की तरह फैशन और फिल्मों की दुनिया का सबसे बड़ा महोत्सव कान्स फिल्म फेस्टिवल एक बार फिर लौट आया है. हर साल की तरह इस बार भी भारत की ओर से कई सेलेब्स इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने जा रहे हैं. इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय फिल्मों का प्रीमियर भी होगा. आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं.
12 से 23 मई तक आयोजन
इस बार हो रहे हैं कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के कई सितारे डेब्यू करने जा रहे हैं. इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल का आयोजन इस साल 12 से 23 मई तक आयोजित होगा. इस फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस के कान्स शहर में होता है. यहां रेड कारपेट पर सिनेमा की दुनिया के नामी फिल्मकार, कलाकार, राइटर, डायरेक्टर सब एक साथ आते हैं. भारत के लिए भी ये काफी शानदार इवेंट होता है.
खास होगा 2026 का कान्स फिल्म फेस्टिवल
कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार यहां कई नए सितारे डेब्यू करने को तैयार है. बॉलीवुड सितारों के साथ ही इस बार रीजनल सिनेमा के प्रतिष्ठित कलाकार, फिल्म निर्माता और प्रोड्यूसर भी इस साल फेस्टिवल में अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं.
ये सितारे बिखेरेंगे जलवा
12 मई से 79वां कान्स फिल्म फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है. यह फेस्टिवल फैशन और फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों को एक जगह लाता है और सम्मानित करता है. इस बार भारत की रेड कार्पेट पर मौजूदगी देश के कुछ सबसे बड़े सितारों के नेतृत्व में होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, अदिति राव हैदरी, तारा सुतारिया, मौनी रॉय और पूजा बत्रा शामिल होंगी.
ऐश्वर्या राय की खास उपस्थिति
ऐश्वर्या राय कई साल से इस फेस्टिवल का हिस्सा हैं. साल 2002 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या राय लगातार कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं. उन्होंने अपनी फिल्म 'देवदास' के लिए 2002 में पहली बार कान्स रेड कार्पेट पर कदम रखा था. हर साल उनका लुक दर्शकों के आकर्षण का विषय होता है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर करण जौहर भी इस फेस्टिवल में शामिल हो सकते हैं.
पहली बार कान्स में डेब्यू करेंगी कल्याणी प्रियदर्शन
इस बार का कान्स फिल्म फेस्टिवल काफी खास होने वाला है. खास बात ये है कि इस बार भारत के रीजनल सिनेमा की मजबूत मौजूदगी देखने को मिलेगी. साउथ की बेहतरीन अदाकारा कल्याणी प्रियदर्शन पहली बार कान्स में डेब्यू करेंगी. कल्याणी प्रियदर्शन, दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी हैं. साल 2025 में आई फिल्म लोका से कल्याणी ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं.
कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म फेस्टिवल?
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 12 से 23 मई 2026 तक फ्रांस के कान्स शहर में किया जाएगा. भारत के समयानुसार इसकी ओपनिंग सेरेमनी 12 मई की शाम से देर रात के बीच शुरू होगी. इस फेस्टिवल को आप कान्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम और वेबसाइट पर रेड कार्पेट और उद्घाटन/समापन समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.