---विज्ञापन---
कभी वेट्रेस थी टीवी की ये मशहूर एक्ट्रेस, फिल्मों में भी किया है काम

फिल्मी दुनिया में खुद की जगह बनाना कोई आम बात नहीं हैं. यहां सालों की म्हणत और लगन के बाद कामयाबी के दिन आते हैं. फिल्मी दुनिया में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआत में काफी कुछ झेला और लगातार संघर्ष से आज इस चकाचौंध तक का सफर तय किया है. आज हम आपको एक ऐसी अदाकारा से मिलवा रहे हैं. इस एक्ट्रेस ने पहले फिल्मों में काम किया और फिर टीवी पर स्विच किया. आज ये एक्ट्रेस टीवी की सबसे मशहूर अदाकारा में से एक हैं.

हम बात कर रहे हैं टीवी की अनुपमा यानी रुपाली गांगुली की, जो बांग्ला फिल्मों के निर्देशक अनिल गांगुली की बेटी है. अपने पिता के साथ ही आगे चलकर रुपाली गांगुली ने अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाली. एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके पिता की दो फिल्में फ्लॉप होने की वजह से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी.

ऐसे में अपने परिवार की मदद के लिए उस समय रुपाली ने कभी वेट्रेस का काम किया तो कभी बुटिक में काम किया तो कभी कैटरिंग का काम करना पड़ा था. इसके बाद एक्ट्रेस ने पृथ्वी थिएटर ज्वाइन कर लिया और यही से उनके करियर को उड़ान मिली.

रुपाली गांगुली ने अपने करीयर की शुरुआत फिल्मों से की थी. लेकिन ये फिल्में कुछ खास चली नहीं. बाद में रुपाली ने टीवी पर भी काम किया. लेकिन उनकी किस्मत बदली साराभाई वर्सेज साराभाई से. इस शो में मोनिशा का किरदार निभा कर रुपाली ने अपनी बड़ी पहचान बनाई.

इसके बाद साल 2020 में राजन शाही का शो अनुपमा आया, जिसने रुपाली को घर-घर फेमस कर दिया. इस शो को लेकर रुपाली हमेशा चर्चा में रहती हैं. ये शो काफी पसंद किया जाता है. 6 सालों से रुपाली का ये शो टीआरपी में टॉप पर है. इस शो ने रुपाली को टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस बना दिया है.

रिपोर्ट्स की मानें तो रुपाली इस शो के प्रति एपिसोड 3 लाख से 3.5 लाख लेती हैं. वहीं शो के शुरुआती समय में उन्हें 1.5 लाख प्रति एपिसोड मिलती थी.