---विज्ञापन---
30 साल की इस फेमस एक्ट्रेस का निधन, मौत की वजह जानकर लगेगा सदमा
एंटरटेनमेंट जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां बेहद कब उम्र में एक खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, उनके जाने के बाद उनके परिवार और फैंस का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है, और उनकी मौत की वजह ने तो हर किसी को सदमे में डाल दिया है.
ये कोई और एक्ट्रेस नहीं बल्कि हरियाणवी इंडस्ट्री में धूम मचाने वाली मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही हैं, जिनका 30 साल की कम उम्र में अचानक निधन हो गया. इतनी कम उम्र में उनका यूं दुनिया छोड़ जाना इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस तक के लिए किसी गहरे झटके से कम नहीं है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार देर रात दिव्यांका अपने घर पर ही थीं, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया. आनन-फानन में परिवार के लोगों उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर के सामने आते ही हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. सोशल मीडिया पर भी फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें याद कर रहे हैं, और श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
दिव्यांका सिरोही ने अपने करियर में कई म्यूजिक वीडियो और प्रोजेक्ट्स में काम किया था. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशन को दर्शक काफी पसंद करते थे. खास बात ये है, कि उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर मासूम शर्मा के साथ भी स्क्रीन शेयर की थी. इस जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था, और उनका गाना भी काफी चर्चित रहा.
दिव्यांका अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं. वो अकसर अपने फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती थीं, जिससे उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बन चुकी थी. उनकी अचानक मौत ने उनके करीबियों को पूरी तरह तोड़ दिया है.
फिलहाल, हार्ट अटैक की वजह से हुई, इस दुखद घटना ने एक बार फिर कम उम्र में बढ़ते दिल के मामलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. डॉक्टर भी लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं, कि बदलती लाइफस्टाइल और तनाव का असर यूथ की सेहत पर पड़ रहा है.
दिव्यांका सिरोही का यूं अचानक चले जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है. उनके चाहने वाले आज भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे, कि इतनी कम उम्र में उनका सफर खत्म हो गया. फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए, यही कह रहे हैं, एक चमकता सितारा बहुत जल्दी टूट गया.