Monday, 9 February, 2026

---विज्ञापन---

डेब्यू से रातों रात स्टार बने एक्टर ने 11 दिनों में साइन की थी 47 फिल्में, रह चुका है शाहरुख खान का बैचमेट, लेकिन अब गुमनामी में बीत रही जिंदगी

बॉलीवुड में तमाम एक्टर्स आए और गए. कुछ एक्टर्स को फिल्म इंडस्ट्री में सफलता मिली है और तो कुछ छोटे मोटे रोल्स करने के बाद इंडस्ट्री से गायब हो गए. हालांकि आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि अपनी डेब्यू फिल्म से सुपरस्टार बन गया था. यह एक बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का बैचमेट रह चुका है. हालांकि अब यह एक्टर गुमनामी में अपनी लाइफ जी रहा है.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्टर राहुल रॉय की. आज एक्टर अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. राहुल का जन्म 9 फरवरी 1968 को मुंबई में हुआ था. राहुल की मां का नाम इंदिरा रॉय था जो कि मैग्जीन में कॉलम लिखती थीं और पिता दीपक रॉय एक बिजनेसमैन थे.

बता दें कि राहुल रॉय शाहरुख खान के बैचमेट रह चुके हैं. नई दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल में दोनों ने साथ पढ़ाई की थी. हालांकि एक ओर शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग बन गए. वहीं दूसरी ओर राहुल रॉय बड़े पर्दे पर एक हिट फिल्म के बाद फ्लॉप साबित हुए.

राहुल को फिल्म आशिकी अचानक से ऑफर हुई थी. दरअसल, महेश भट्ट राहुल के घर पर थे और उन्होंने वहां पर उनकी एक फोटो देखी, जिसके बाद उन्होंने फिल्म आशिकी का ऑफर दे दिया. इसके बाद साल 1990 में आई आशिकी से उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया और वह इस फिल्म से रातों रात स्टार बन गए. इस म्यूजिकल फिल्म ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले.

आशिकी मूवी और उसके गाने जबरदस्त थे. इस फिल्म के सभी गाने आइकॉनिक साबित हुए. आशिकी की सफलता के बाद राहुल ने महज 11 दिन में 47 फिल्में साइन की थीं.इसके बाद उन्होंने जुनून में काम किया, जो कि हिट रही. उसके अलावा वह सपने साजन के, फिर तेरी कहानी याद आई और प्यार का साया जैसी तमाम फिल्मों में काम किया. हालांकि उन्हें इन फिल्मों से सफलता नहीं मिली. आशिकी का पागलपन लोगों में इस कदर था, कि राहुल की असफलता से फैंस काफी हताश होने लगे थे और धीरे-धीरे एक्टर का स्टारडम कम होने लगा था.

एक वक्त था जब राहुल के पास 60 फिल्मों का ऑफर आया था, लेकिन उन्होंने 49 फिल्में साइन की. वह एक साथ 3-3 फिल्मों की शूटिंग किया करते थे. लेकिन उनके लिए इसे मैनेज कर पाना बहुत मुश्किल होता था. जिसके कारण बाद में उन्होंने 21 प्रोड्यूसर्स को पैसे वापस कर दिए थे. उन्होंने एक साथ इतनी सारी फिल्में इस कारण भी साइन की थी, ताकि उन्हें आगे चलकर खाली न बैठना पड़े. बता दें कि फिल्मों में असफल होने के बाद राहुल रॉय बिग बॉस 1 में भी नजर आए थे और वो इस सीजन के विनर बनकर बाहर निकले थे. हालांकि उसके बाद भी उनके करियर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुी.

वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने मॉडल राजलक्ष्मी खानविलकर से शादी की थी, लेकिन साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया. फिल्मों में असफलता के बाद उन्होंने 2017 में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. वह आखिरी बार 2023 की मूवी आगरा में नजर आए थे. बता दें कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही अपनी लाइफ से जुड़ी चीजों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं.

First published on: Feb 09, 2026 10:07 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.