---विज्ञापन---
इस टॉप एक्ट्रेस की मां ने ‘इमरजेंसी’ के दौर में संजय गांधी संग किया काम, क्रिकेटर से टूटी सगाई फिर 12 साल छोटे एक्टर संग रचाई शादी लेकिन हुआ तलाक

बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. कई बार एक्टर्स अपनी शादी, तलाक और अफेयर्स को लेकर भी खबरों में छाए रहते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे, जो कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खबरों में रही हैं. इस एक्ट्रेस की पहले एक क्रिकेटर के साथ सगाई टूटी और उसके बाद जब इन्होंने अपने से 12 साल एक्टर के साथ शादी की तो कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया.

हम जिस हसीना के बारे में बात कर रहे हैं वो 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं. इंडस्ट्री में उन्होंने तमाम फिल्मों में काम किया है, जिसमें से कई मूवीज बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अमृता सिंह की, जो कि आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 9 फरवरी 1958 को दिल्ली में हुआ था. अमृता सिंह की मां रुखसाना सुल्तान और पिता आर्मी ऑफिसर शिविंदर सिंह विर्क थे. एक्ट्रेस की मां रुखसाना वह एक भारतीय सोशलाइट थीं, जो 1975 और 1977 के बीच भारत में आपातकाल के दौरान संजय गांधी के करीबी सहयोगियों में से एक होने के लिए जानी जाती थीं.

अमृता सिंह ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म बेताब से की थी, जो कि 1983 में आई थी. इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल नजर आए थे. फिल्म सुपरहिट रही थी. इसके बाद उन्होंने मर्द, चमेली की शादी, नाम, खुदगर्ज, ठिकाना, कब्जा, तमाचा, तूफान, दिल आशना है, आईना, दुनिया, क्रोध, जैसे तमाम फिल्मों में काम किया.

अमृता ने अपने से 12 साल बड़े विनोद खन्ना के साथ अफेयर रहा था. दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म 1989 में आई 'बंटवारा' के दौरान शुरू हुआ था. इसके बाद दोनों ने डेट किया, लेकिन 12 साल के गैप के कारण उनकी मां ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई और फिर दोनों अलग हो गए. इसके अलावा उनकी भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ सगाई टूटी थी.

हालांकि अमृता ने अपने करियर के पीक पर आकर खुद से 12 साल छोटे एक्टर यानी कि सैफ अली खान से शादी की थी. दोनों ने साल 1991 में शादी की थी, तब सैफ ने बॉलीवुड में डेब्यू तक नहीं किया था. जब दोनों की शादी हुई तब वह सिर्फ 20 या 21 साल के थे और अमृता की उम्र 32 के करीब थी.

शादी के बाद कपल के दो बच्चे हुए, जिसमें से एक बेटी सारा अली खान है और दूसरा बेटा इब्राहिम अली खान. हालांकि कपल का शादी के 13 साल बाद तलाक हो गया था. दोनों ने 2004 अलग होने का फैसला किया था.वहीं, अमृता अब सिंगल लाइफ बिता रही हैं.