---विज्ञापन---
‘धुरंधर 2’ से भी 10 गुना ज्यादा तगड़ी है ये स्पाई-थ्रिलर सीरीज, हर एपिसोड है बेहद खतरनाक
ओटीटी पर अगर आप सस्पेंस के साथ स्पाई-थ्रिलर से भरपूर सीरीज देखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक ऐसी सीरीज मौजूद है, जो आपको हर कदम पर अलग लेवल के सस्पेंस से जोड़ेगी. कुल मिलाकर खुफिया एजेंसी की एक महिला हैकर के खतरनाक सीक्रेट मिशन पर आधारित यह सीरीज सस्पेंस और थ्रिल से भरी हुई है.
अगर आप जासूसी, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो ओटीटी (OTT) पर एक बेहद खतरनाक स्पाई-थ्रिलर सीरीज मौजूद है. रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' और उसके सीक्वल 'धुरंधर 2' को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह शो एक परफेक्ट वॉच साबित हो सकता है. एक बेहद शातिर महिला हैकर की यह कहानी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक स्क्रीन से हटने नहीं देगी. इंटरनेशनल अवॉर्ड जीत चुकी इस सीरीज में कंप्यूटर कोड के एक सिंगल क्लिक से तबाही का खौफनाक खेल दिखाया गया है.
एमी अवॉर्ड से सम्मानित सीरीज
जासूसी की दुनिया पर आधारित इस वेब सीरीज 'तेहरान' (Tehran) की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने 49वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है. दुनियाभर में इस शो की मेकिंग और कहानी की जमकर तारीफ हुई है.
मोसाद हैकर का सीक्रेट मिशन
सीरीज की कहानी 'तामार राबिनयान' नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' की एक शातिर कंप्यूटर हैकर है. ईरान में जन्मी और इजरायल में पली-बढ़ी तामार को ईरान के परमाणु रिएक्टर को हैक कर तबाह करने के लिए एक गुप्त मिशन पर भेजा जाता है.
कीबोर्ड से रची जाती है तबाही
इस सीरीज की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ मारधाड़ और गोलियां नहीं चलतीं. यहां असली जंग कंप्यूटर कीबोर्ड, चालाक हैकिंग और सर्विलांस के जरिए लड़ी जाती है. यह दिखाती है कि बिना सीमा लांघे सिर्फ एक कोड के जरिए भी कितनी बड़ी तबाही मचाई जा सकती है.
बड़े हॉलीवुड सितारों की एंट्री
शो को और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए इसमें बड़े हॉलीवुड स्टार्स को जोड़ा गया है. सीरीज के दूसरे सीजन में मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री ग्लेन क्लोज (Glenn Close) की एंट्री होती है, जबकि तीसरे सीजन में दिग्गज कलाकार ह्यूग लॉरी (Hugh Laurie) अहम भूमिका निभाते नजर आते हैं.
तीनों सीजन्स की अलग कहानी
अब तक इस हिट सीरीज के कुल तीन सीजन्स आ चुके हैं. पहले सीजन में तामार दुश्मन देश के बीचों-बीच तेहरान शहर में अंडरकवर रहती है, दूसरे सीजन में फंसे हुए पायलट को बचाती है, जबकि तीसरे सीजन में वह अपनी ही एजेंसी से अलग होकर अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.