---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर सबसे ज्यादा तगड़ी निकलीं ये 5 फिल्में, हर कहानी में मिलेगा धांसू सस्पेंस
अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कुछ बेहतरीन और दिमाग घुमा देने वाला सिनेमा देखना चाहते हैं, तो साउथ की फिल्में आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर इन दिनों साउथ की 5 ऐसी धमाकेदार फिल्में धूम मचा रही हैं, जिनकी कहानी और सस्पेंस देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा. इन फिल्मों में हर मोड़ पर एक नया ट्विस्ट और थ्रिल देखने को मिलता है. साउथ के बड़े-बड़े सितारों की इन टॉप फिल्मों को लोग बार-बार देख रहे हैं.
'लोकाह चैप्टर 1 - चंद्रा' (Lokah Chapter 1 - Chandra)
एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म 'लोकाह चैप्टर 1 - चंद्रा' (Lokah Chapter 1 - Chandra) इन दिनों ओटीटी (OTT) पर तहलका मचा रही है. इस फिल्म की कहानी बेहद अनोखी और सस्पेंस से भरी हुई है, जिसे दर्शक बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
'पदक्कलम' (Padakkalam)
जियो हॉटस्टार पर मौजूद फिल्म 'पदक्कलम' (Padakkalam) फैंटेसी कॉमेडी और थ्रिलर का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. इस फिल्म में कई ऐसे मोड़ आते हैं जो दर्शकों को पूरी तरह से चौंका देते हैं और सस्पेंस बनाए रखते हैं.
'रोंथ' (Ronth)
दिलीश पोथन और रोशन मैथ्यू जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी फिल्म 'रोंथ' (Ronth) भी ओटीटी पर धमाल मचा रही है. इसमें सस्पेंस और मनोरंजन का ऐसा तड़का लगाया गया है कि इसे आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं.
'थुडारम' (Thudaram)
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'थुडारम' (Thudaram) एक जबर्दस्त सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की मजबूत कहानी और मोहनलाल की दमदार एक्टिंग की वजह से यह फिल्म ओटीटी पर नंबर वन ट्रेंड कर रही है.
'मंजुम्मेल बॉयज' (Manjummel Boys)
सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' (Manjummel Boys) एक बेहतरीन 'सर्वाइवल थ्रिलर' फिल्म है. गुना गुफाओं में फंसे अपने दोस्त को बचाने की यह कहानी दर्शकों को भावुक भी करती है और हर पल रोंगटे भी खड़े कर देती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.