Thursday, 23 April, 2026

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 से लेकर भूत बंगला तक, ये हैं साल 2026 में अबतक की 5 सबसे कमाऊ फिल्में

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. 17 अप्रैल को रिलीज हुई ये फिल्म अब साल 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बन गई है. ऐसे में आइए साल 2026 की 5 सबसे कमाऊ फिल्में के बारे में जानते हैं. इस लिस्ट में रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ भी शामिल है.

धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge)- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर द रिवेंज है. ये फिल्म अब भी बॉक्स पर बनी हुई है और ये साल 2026 की सबसे बड़ी और कमाऊ फिल्म बनकर भी उभरी है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं. अबतक दुनियाभर में इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1810.09 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

बॉर्डर 2 (Border 2)- 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने भारत में 341.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. अनुराग सिंह के डायरेक्शन के बनी इस वॉर ड्रामा फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं. दुनियाभर में फिल्म ने 464.5 करोड़ रुपये कमाए हैं.

भूत बंगला (Bhooth Bangla)- 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ये फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है. भारत में फिल्म ने 4 दिन में 73.35 करोड़ रुपये कमाए हैं. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, जीशू सेनगुप्ता, राजेश शर्मा, तब्बू और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं.

ओ रोमियो (O' Romeo)- लिस्ट में चौथे नंबर पर शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो है. 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 59.90 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया है. शाहिद कपूर के साथ ही फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, अरुणा ईरानी और राहुल देशपांडे जैसे कलाकार शामिल हैं. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 92.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

मर्दानी 3 (Mardaani 3)- 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 53.06 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया है. अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं. इसमें मल्लिका प्रसाद लीड विलेन के तौर पर शामिल हैं. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म ने दुनियाभर में 78.82 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया.

First published on: Apr 22, 2026 10:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.