---विज्ञापन---
Friday Releases: वीकेंड होगा फुलऑन जबरदस्त, अप्रैल के पहले शुक्रवार को सस्पेंस-एक्शन का मिलेगा डबल डोज, देखें लिस्ट

Friday Releases: हर हफ्ते की तरह इस शुक्रवार का इंतजार भी दर्शकों को बेसब्री से था, और इस बार उनकी उम्मीदें पूरी तरह पूरी होने वाली हैं. अप्रैल के पहले शुक्रवार पर OTT और सिनेमाघरों में एक साथ कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो गई हैं, जो वीकेंड को फुलऑन एंटरटेनमेंट से भर देंगी. सस्पेंस, एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा हर तरह का कंटेंट इस बार दर्शकों के लिए मौजूद है.

मार्च में जहां 'धुरंधर 2' ने थिएटर्स में धूम मचाई, वहीं OTT पर 'चिरैया' और 'मर्दानी 3' जैसी फिल्मों ने लोगों को खूब एंटरटेन किया. अब अप्रैल की शुरुआत भी कुछ उसी अंदाज में हो रही है. सबसे पहले बात करते हैं. 'मा का सम' (Maa Ka Sum) की, जो एक अलग तरह की कहानी लेकर आई है. ये सीरीज एक 19 साल के लड़के अगस्त्य की कहानी है, जो जिंदगी को मैथ्स के फॉर्मूले की तरह समझता है. उसके 'प्रोजेक्ट मॉम' के जरिए इमोशंस और लॉजिक के बीच की जंग को दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है. इसमें मोना सिंह और मिहिर आहूजा मुख्य भूमिका में हैं. जिसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

अगर आपको एक्शन पसंद है, तो 'ब्लडहाउंड्स 2' (Bloodhounds 2) आपके लिए है. ये कोरियन ड्रामा अपने पहले सीजन की सफलता के बाद अब और बड़े लेवल पर लौटा है, जिसमें बॉक्सिंग और अंडरवर्ल्ड की खतरनाक दुनिया दिखाई गई है.जिसे Netflix परह स्ट्रीम किया गया है.

स्पोर्ट्स ड्रामा के शौकीनों के लिए 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) भी अब OTT पर उपलब्ध है. आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की ये फिल्म एक इमोशनल और इंस्पायरिंग कहानी पेश करती है.जो Sony LIV पर देखी जा सकती है.

कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए 'भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' (Bhabiji Ghar Par Hain: Fun On The Run) भी रिलीज हो चुकी है. शो के फेमस किरदार एक बार फिर अपनी मजेदार नोकझोंक से दर्शकों को हंसाने वाले हैं, तो ZEE5 पर इन्हें देखने के लिए क्या आप तैयार हैं.

वहीं, कोर्टरूम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए 'मामला लीगल है सीजन 2' (Maamla Legal Hai Season 2) एक बेहतरीन ऑप्शन है. रवि किशन का अनोखा अंदाज और दिलचस्प केस इस सीरीज को खास बनाते हैं. जिसे Netflix पर स्ट्रीम किया गया है.

क्राइम और थ्रिलर के शौकीनों के लिए भी इस हफ्ते काफी कुछ है. 'गैंग्स ऑफ गैलिसिया सीजन 2' (Gangs of Galicia Season 2) और 'मृत्युंजय' (Mrithyunjay) जैसी सीरीज सस्पेंस और रहस्य से भरपूर हैं, जो Netflix पर उपलब्ध है.

वहीं, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की 'वध 2' (Vadh 2) एक बार फिर दर्शकों को गहरी सोच में डालने के लिए तैयार है. जिसे Netflix पर देखा जा सकता है.

थिएटर में कुछ अलग देखने के इच्छुक दर्शकों के लिए 'चिरंजीवी हनुमान' (Chiranjeevi Hanuman) भी रिलीज हो चुकी है. खास बात ये है, कि ये फिल्म AI तकनीक से तैयार की गई है, जो इसे और भी खास बनाती है.

बहरहाल, ये शुक्रवार दर्शकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. अगर आप घर पर रहकर OTT का मजा लेना चाहते हैं, या थिएटर जाकर फिल्म देखना पसंद करते हैं, दोनों ही ऑप्शन इस वीकेंड आपके पास भरपूर हैं. अब बस पॉपकॉर्न तैयार रखिए और अपने पसंदीदा कंटेंट का आनंद मजा लीजिए.