---विज्ञापन---

भूत बंगला छोड़िए, बॉक्स ऑफिस पर आते ही ब्लॉकबस्टर बनी छोटे बजट की ये फिल्म, कलेक्शन पंहुचा 200 करोड़ पार

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला छाई हुई है. वहीं दूसरी और छोटे बजट में तैयार इस फिल्म ने सिनेमाघरों में गदर मचा रखा है. महज 18 दिनों में इस फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. ये एक मलयालम भाषा की फिल्म है.

हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्म ‘वाझा 2: बायोपिक ऑफ अ बिलियन ब्रोज' की, जो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करती नजर आ रही है. अब ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. छोटे बजट में बनी ये फिल्म अपनी कमाई से हर किसी को चौंका रही है.

‘वाझा 2' एक मलयालम काॅमेडी ड्रामा फिल्म है, जो रिलीज के बाद से ही शानदार पकड़ बनाए रखी. फिल्म ने सिर्फ 18 दिनों में दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. अब ये मलयालम सिनेमा की पांचवीं फिल्म बन गई है जिसने ये मुकाम हासिल किया है.

इंडिया में अबतक फिल्म ने केरल से 111.35 करोड़ रुपये कमाए हैं. कर्नाटक से करीब 7 करोड़ और बाकी भारत से 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन आया है. इस तरह फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 124.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

इंडिया के साथ ही विदेशों में भी ये फिल्म काफी पसंद की जा रही है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने करीब 83 करोड़ रुपये यानी 8.92 मिलियन डॉलर कमाए हैं. दुनियाभर में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

जिस तरह फिल्म तेजी कमाई कर रही है ये जल्द ही 250 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है. फिल्म फिल्म में हाशिर, अलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक नजर आए हैं. इसका निर्देशन साविन दा ने किया है.

First published on: Apr 22, 2026 07:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.