---विज्ञापन---
10 साल से लापता है ये एक्टर, फिल्म देखने घर से निकला, फिर कभी नहीं आया वापस
साल 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस की दीवानगी आज भी देखने को मिलती है. निर्देशक राजकुमार हिरानी और अभिनेता संजय दत्त की इस फिल्म की कहानी और किरदार आज भी दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं. लेकिन क्या आपको याद है कि इस मूवी में एक एक्टर ऐसा भी था, जिसने एक आशिक का किरदार निभाया था और फिल्म गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने की वजह से वो आत्महत्या की कोशिश करता है. जी हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर विशाल ठक्कर, जो पिछले 10 सालों से लापता हैं.
मुन्ना भाई एमबीबीएस से मिली पहचान
संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में विशाल ठक्कर ने छोटा सा रोल प्ले किया था, लेकिन उनका किरदार काफी पसंद किया था. उन्होंने अपनी एक्टिंग से एक गहरी छाप छोड़ी है. लेकिन विशाल पिछले 10 सालों से लापता हैं और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है.
10 साल से लापता एक्टर
बताया जाता है कि मुंबई मुलुंड के रहने वाले विशाल 31 दिसंबर 2015 को रात करीब 10:30 अपने से घर ये कहकर निकले थे कि वो दोस्तों के साथ फिल्म देखने जा रहे हैं. घर से निकलते वक्त विशाल ने घरवालों से 500 रुपये भी लिए.
फिर कभी नहीं लौटे विशाल
इसके बाद 1 जनवरी 2016 को देर रात 1 बजे विशाल ठक्कर ने अपने पिता को मैसेज कर इस बात का जानकारी दी थी कि वो दोस्तों संग न्यू ईयर पार्टी के लिए जा रहे हैं और सुबह वापस आएंगे. अगले दिन सुबह विशाल घर नहीं आए. ऐसे में उनके घरवालों ने दोस्तों से पूछा तो बताया गया था कि वो पार्टी के बाद चला गया था.
गर्लफ्रेंड की हार्ट अटैक से मौत
इसके बाद विशाल का कोई पता नहीं चला. इस मामले में विशाल ठक्कर की गर्लफ्रेंड का नाम भी काफी उछला था. हालांकि बाद में किसी का भी नाम सामने नहीं आया. पुलिस में जांच में पता चला कि विशाल को न्यू पार्टी के अगले दिन सुबह 11:45 बजे घोडबंदर रोड पर देखा था, जहां उन्होंने अंधेरी के लिए ऑटो भी लिया था. इसके बाद विशाल कहां गए और उनके साथ क्या हुआ, इसकी खबर अब तक नहीं मिली है. इतना ही नहीं विशाल की गर्लफ्रेंड की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी.
इन फिल्मों में किया काम
आज सालों बीतने के बाद भी विशाल का कोई पता नहीं है. अपने फिल्मी करियर में ने कई फिल्मों में काम किया. लेकिन संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से उन्हें खास पहचान मिली. विशाल ने टैंगो चार्ली और चांदनी बार जैसी मूवीज में भी काम किया था.