---विज्ञापन---
Kartavya OTT Release: रिलीज हुआ ‘कर्तव्य’ का धमाकेदार ट्रेलर, जानें OTT पर कब दस्तक देगी सैफ अली खान की ये क्राइम-ड्रामा
Kartavya OTT Release: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान लंबे समय के बाद अपनी वापसी को तैयार हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म कर्तव्य फिर से सुर्खियों में आ गई है. हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है. शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बैनर बनी कर्तव्य एक जबरदस्त क्राइम-ड्रामा फिल्म है. हाल में जारी कर्तव्य के ट्रेलर में सैफ अली खान धर्म और कर्म के द्वंद में फंसे हुए नजर आ रहे हैं.
कर्तव्य का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान अपनी नई फिल्म कर्तव्य लेकर आ रहे हैं. बीते तीन साल से इस फिल्म की चर्चा हो रही थी. अब फाइनली ये फिल्म ओटीटी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने आ रही है. गुरुवार 7 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर कर्तव्य का लेटेस्ट ट्रेलर शेयर करते हुए बताया कि ये फिल्म कब रिलीज होगी.
धर्म और कर्म के बीच घूमती कहानी
जारी ट्रेलर में सैफ अली खान एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनका दमदार किरदार हर किसी को आकर्षित कर रहा है. क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में एक ऐसे पुलिस वाले की कहानी के दर्शाया गया है,जो धर्म और कर्म को लेकर हमेशा फंसा रहता है.
पुलिसवाले की कहानी
हालांकि उस पुलिसवाले के सीनियर ऑफिसर उसकी कदर नहीं करते हैं और वो कोई भी काम करने जाता है, तो वो बिगड़ जाता है. ऐसे में उसके हाथ में एक बड़ा केस आता है, जो सूबे के बाहुबली से नाता रखता है. अब इसके आगे की कहानी तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी.
फिल्म में शामिल शानदार कलाकार
ट्रेलर में सैफ अली खान के अलावा संजय मिश्रा, रशिका दुग्गल, सौरभ द्विवेदी, मनीष चौधरी और जाकिर हुसैन जैसे शानदार कलाकार भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में माना जा सकता है कि ये एक शानदार क्राइम-थ्रिलर फिल्म होगी.
कब रिलीज होगी फिल्म
ट्रेलर देखने के बाद सैफ अली खान की कर्तव्य को लेकर फैंस और भी एक्साइटमेंट हो गए हैं. बता दें कि सैफ की ये फिल्म आने वाली 15 मई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.